फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आज होंगे पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव

Sat, 14 Jun 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव रविवार को होंगे। मतदान के लिए पंच, सरपंच व पंचायत समिति सदस्य के उप चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होकर शाम 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। इसके बाद मतदान का परिणाम घोषित किया जाएगा। अगर कहीं दोबारा से मतदान होने की स्थिति बनती है तो वहां पर 17 जून को मतदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मतदान केंद्रों के 200 मीटर दायरे में चुनाव संपन्न होने तक व्यक्तियों के जमा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मतदान केंद्रों के अंदर किसी भी प्रकार का हथियार, लाठी, डंडे सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई है।
-

बवानीखेड़ा खंड के मतदान केंद्र
खंड बवानीखेड़ा में औरंगनगर में सरपंच पद के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला को मतदान केंद्र बनाया गया है। इसी प्रकार से गांव बोहल के वार्ड नंबर 9 में पंच पद के लिए रा.मा.विद्यालय के दक्षिण कक्ष, पुर के वार्ड नंबर 6 और 7 में पंच पद के लिए रा.प्रा.पा. पूर्वी मध्य कक्ष, रामूपुरा के वार्ड नंबर 4 के पंच पद के लिए रा.प्रा.पा. का पूर्वी कक्ष, सिवाना के वार्ड नंबर 3 में पंच पद के लिए रा.प्रा.पा. सुई के वार्ड नंबर 6 में पंच पद के लिए रा.व.मा.वि. का दक्षिणी कक्ष, सुखपुरा के वार्ड नंबर 4 में पंच पद के लिए स्कूल के अन्दर आंगनबाड़ी सेंटर को, किरावड़ के वार्ड नंबर 5 में पंच के लिए रा.मा. विद्यालय के दक्षिण कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन



बहल खंड के मतदान केंद्र

खंड बहल के गांव अमीनपुर के वार्ड नंबर 6 में पंच पद के लिए रा.प्रा.पा. के पश्चिमी कक्ष को, चहड़ कला के वार्ड नंबर 9 में पंच पद के लिए रा.व.मा.वि. का पश्चिम कक्ष को व गोकलपुरा के वार्ड नंबर 2 में पंच पद हेतु उपचुनाव के लिए रा.मा.वि. का उतरी कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया।
-

भिवानी खंड के मतदान केंद्र
खंड भिवानी में पंचायत समिति के सदस्य पद हेतु वार्ड नंबर तीन में जताई के रा.उ.वि. का उत्तरी लाइन का पूर्वी कक्ष तथा जताई के रा.उ.वि. का उत्तरी लाइन का मध्य लाइन कक्ष, जताई के रा.उ.वि. का उत्तरी लाइन का पश्चिमी कक्ष, धनाना तृतीय के दक्षिणी लाइन का पश्चिमी कक्ष, धनाना तृतीय के रा.क.उ.वि. की दक्षिणी लाइन का पश्चिमी कक्ष, धनाना तृतीय का रा.क.उ.वि. का पश्चिमी मध्य कक्ष (पंच वार्ड न 6), धनाना तृतीय के रा.क.उ.वि. का पूर्वी मध्य कक्ष, धनाना तृतीय रा.क.उ.वि का पूर्वी कक्ष को पंचायत समिति के वार्ड 3 के लिए मतदान केंद्र बनाया गया। इसी प्रकार से गांव अजीतपुरा के वार्ड नंबर 2 के पंच पद के लिए रा.मा.वि. का पूर्वी लाइन का उत्तरी कक्ष, बापोड़ा में वार्ड नंबर 16 पंच पद के लिए रा.व.मा.वि. का पश्चिमी लाइन का मध्य कक्ष, बीरण में वार्ड नंबर 10 में पंच पद के लिए रा.क.व.मा.वि. का उतरी लाइन का पूर्वी कक्ष, चांग के वार्ड नंबर 7 में पंच पद के लिए रा.व.मा.वि. का दक्षिण कक्ष बाया दिशा, धनाना-द्वितीय के वार्ड नंबर 10 पंच पद के लिए एसडी स्कूल पश्चिमी लाइन का उतरी मध्य कक्ष, ढाणी चांग के वार्ड नंबर 9 में पंच पद के लिए रा.प्रा.पा. का पश्चिमी कक्ष, धीराणा कलां के वार्ड नंबर 10 में पंच पद के लिए रा.उ. वि. का दक्षिणी लाइन का मध्य कक्ष, हरिपुर के वार्ड नंबर 3 में पंच पद के लिए रा.प्रा. पा. का पूर्वी कक्ष, पहलादगढ़ के वार्ड नंबर 2,5 व 8 में पंच पद के लिए रा.व.मा.वि. का पूर्वी मध्य कक्ष एवं सांगा के वार्ड नंबर 3 में पंच पद के लिए रा.व.मा.वि. का पूर्वी कक्ष, धनाना तृतीय के वार्ड नंबर 6 में रा.क.उ.वि. का पश्चिमी मध्य कक्ष, कालुवास के वार्ड नंबर 7 में पंच पद के लिए रा.उ. वि. का दक्षिणी लाइन के पूर्वी कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया।
-

कैरू खंड के मतदान केंद्र

खंड कैरू में गांव ढाब ढाणी के वार्ड नंबर 9 में पंच पद के लिए रा.व.मा.वि. (पश्चिमी मध्य कक्ष), केहरपुरा के वार्ड नंबर 4 में पंच पद के लिए रा.मा.वि. (दक्षिणी कक्ष मध्य) व खैरपुरा के वार्ड नंबर 7 में पंच पद के लिए रा.प्रा.पा. को मतदान केंद्र बनाया गया। इसी प्रकार से खंड लोहारू की ग्राम पंचायतों में गांव ढाणी ढोला के वार्ड 02 व 6 में पंच पद के लिए रा.प्रा.पा. का मध्यम कक्ष, ढाणी श्यामा वार्ड 02 में पंच पद के लिए रा.प्रा.पा. का पश्चिमी कक्ष, ढिगावा श्यामियान वार्ड 8 में पंच पद के लिए रा.प्रा.पा. पूर्व कक्ष, फरटिया भीमा वार्ड 4 में पंच पद के लिए रा.उ.वि. का उत्तरी मध्य कक्ष दायां, मोहम्मद नगर वार्ड 5 में पंच पद के लिए रा.प्रा.पा. का उत्तरी मध्य कक्ष, सिंघानी वार्ड 10 में पंच पद के लिए रा.व.मा.वि. का पश्चिमी कक्ष, सोहांसड़ा वार्ड 17 में पंच पद के लिए रा.व.मा.वि. का मध्यम कक्ष को मतदान केंद्र बनाया गया।


खंड सिवानी के मतदान केंद्र

सिवानी खंड के गांव झुपा खुर्द के वार्ड 1 से 7 में सरपंच पद के लिए रा.प्रा.पा. का उत्तरी कक्ष व ढाणी बलहारा के वार्ड नंबर 3 में पंच पद के लिए रा.मा.वि. का, गुढ़ा के वार्ड नंबर 3 एवं 11 में पंच पद के लिए रा.मा.वि. का दक्षिणी कक्ष, मोतीपुरा के वार्ड नंबर 5 में पंच पद के लिए रा.प्रा.पा. का पूर्वी कक्ष, शेरपुरा के वार्ड नंबर 2 में पंच पद के लिए रा.प्रा.पा. व गड़वा-खरकड़ी के वार्ड नंबर 8 में पंच पद के लिए रा.मा.वि. का बाया छोर को मतदान केंद्र बनाया गया।


तोशाम खंड के मतदान केंद्र

गांव बादलवाला के वार्ड नंबर 1 में पंच पद के लिए रा.प्रा.पा. का पश्चिमी कक्ष, बजीणा के वार्ड नंबर 6 में पंच पद के लिए रा.व.मा.वि. का पश्चिमी कक्ष, बिडोला के वार्ड नंबर 3 में पंच पद के लिए रा.उ.वि. का पूर्वी कक्ष, ढाणी कतवार के वार्ड नंबर 5 में पंच पद के लिए हनुमान मन्दिर में स्थित हाल का कमरा व लक्ष्मणपुरा के वार्ड नंबर 5 में पंच पद के लिए रा.प्रा.पा. को मतदान केंद्र बनाया गया।
-
जिले में रविवार को पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव होंगे। जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। सभी केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसके बाद मतों की गणना होगी।
विज्ञापन

- महावीर कौशिक, डीसी, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें