फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव

विज्ञापन
रणवीर, फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
गांव ढ़ाणीमाहू में एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपने खेत में जाकर पेड़ पर फंदा लगा लिया। मामले की सूचना मिलने पर परिजनों उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना तोशाम पुलिस थाना को दी। मामला मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे का है।
विज्ञापन

गांव ढाणीमाहू निवासी 54 वर्षीय रणवीर अपने परिवार सहित शहर की बैंक कॉलोनी में रहता था। रणवीर के बेटे रवि ने बताया कि उसके पिता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। साथ ही उनकी रोहतक गेट पर स्पोर्ट्स वीयर की दुकान है। जिसमें पिता रणवीर उसका काम में सहयोग करते थे। उसकी बड़ी बहन प्रियंका की शादी हो चुकी है। रवि का आरोप है कि चार पांच लोग उसके पिता को किसी प्लॉट को लेकर परेशान करते थे। आरोपी अक्सर उनके घर में आकर भी झगड़ा और गाली गलौज करते थे। जिसको लेकर उसके पिता मानसिक रूप से परेशान थे। मंगलवार सुबह पिता बिना खाना खाए घर से गांव जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद हमें उनके फंदा लगाने की सूचना मिली। परिजनों ने प्लॉट को लेकर विवाद करने वाले चार पांच लोगों पर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
तोशाम पुलिस थाना एसएचओ संदीप शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर जांच अधिकारी को अस्पताल कार्रवाई के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें