फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खल व्यापारी पर चाकू से हमला कर गल्ले से नकदी ले भागे बदमाश

विज्ञापन
फोटो 31 इमरजेंसी में उपचाराधीन व्यापारी पंकज बंसल - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
अनाज मंडी के खल व्यापारी पर चाकू से हमला कर बाइक सवार चार बदमाश गल्ले से नकदी लूट ले गए। दुकानदार को जांघ में चाकू मारा गया है। घायल दुकानदार को इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गल्ले में करीब 25 हजार की नकदी थी।
विज्ञापन

मामला शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे का है। नई अनाज मंडी वासी व्यापारी पंकज बंसल को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। पंकज की अनाज मंडी में 142 नंबर बंसल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से खल-बिनौला की दुकान है। दुकान पर ही मकान है। घायल पंकज ने बताया कि वह दुकान पर बैठा था। तभी करीब तीन बाइक पर चार युवक आए। युवकों ने आते ही उस पर चाकू से हमला किया। उसके जांघ में चाकू मारा। उसने शोर मचाया, इसी दौरान उसके गल्ले में रखी नकदी लेकर बदमाश भाग निकले। घायल दुकानदार को परिजन तुरंत उपचार के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचे। सूचना पर अनाज मंडी के अन्य व्यापारी भी पहुंचे और वारदात पर रोष जताया।
सूचना पर अनाज मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर जांच अभियान भी चलाया। अनाज मंडी चौकी इंचार्ज राजेश ने बताया कि व्यापारी पर चाकू से हमला कर गल्ले से नकदी लूटी गई है। गल्ले में करीब 25 हजार थे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें