फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ और चुरू के लिए कल से चलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोरोना संक्रमण का खतरा जैसे जैसे कम हो रहा है। उसी के साथ रोडवेज विभाग की व्यवस्था भी पटरी पर लौट रही है। सोमवार से चंडीगढ़ और चुरू के लिए बसें चलाई जाएंगी। अब तक विभाग दिल्ली, अजमेर, सीकर के लिए बस सेवा बहाल कर चुका है। जबकि हरिद्वार और देहरादून की बस सेवा बंद है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य परिवहन विभाग द्वारा दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ के लिए भी बस सेवा शुरू कर रहा है। सोमवार को सुबह साढ़े चार बजे भिवानी बस स्टैंड से वाया जींद चंडीगढ़ बस चलाई जाएगी। इसी तरह दोपहर बाद एक बजकर 40 मिनट पर भिवानी बस स्टैंड से चुरू के लिए बस चलेगी। कोरोना संक्रमण की वजह से रोडवेज की बस सेवाएं कई लंबी दूरी के रूटों पर प्रभावित हो गई थी। रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बस सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल करने का कदम उठाया है। भिवानी से हरिद्वार और देहरादून के लिए जाने वाली बसों का फिर से शुरू करने के संबंध में भी मंथन शुरू किया है। हालांकि अभी तक इन बसों का नया टाइम टेबल जारी नहीं हुआ है। बस स्टैंड सहायक प्रबंधक इंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि रोडवेज महाप्रबंधक गुलाब सिंह दूहन के निर्देश पर सोमवार से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। सोमवार को ही चुरू के लिए भी बस चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें