फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बे-बस यात्री, पायदान पर यात्रा

Tue, 10 Dec 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में सोमवार को रोडवेज बस सेवा प्रभावित रही। इस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी लोकल रूटों पर हुई। सोमवार को लोकल रूटों पर कोई बस नहीं चली। वहीं ज्यादातर रूटों पर पूरे दिन में एक से दो ही बसें चलीं। विद्यार्थियों को बसों के पायदानों पर खड़े होकर सफर करना पड़ा। जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को पानीपत बीमा सखी योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। कार्यक्रम जिले से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, पंच-सरपंच व अन्य कार्यकर्ताओं को लेकर जाने के लिए 70 रोडवेज बसों को लगाया गया था। वहीं कुछ बसें जींद जिले से कार्यकर्ताओं को पानीपत लेकर जाने के लिए लगाई थी। इस कारण 20 मिनट सर्विस वाले रूटों पर डेढ़ से दो घंटे के अंतराल में लोगों को बस सेवा मिली। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को रोडवेज की एसी बसों में सफर करना पड़ा।
दिल्ली रूट पर रविवार को साधारण बसों की तुलना में ज्यादातर एसी बसों का संचालन हुआ। जिससे यात्रियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जींद के लिए बीस मिनट व रोहतक के लिए आम दिनों में सात मिनट की सर्विस है। लेकिन सोमवार को इन रूटों पर पूरे दिन एक इक्का-दुक्का ही बसें चलीं। जिससे यात्री धक्का-मुक्की करते हुए अपने गंतव्य की तरफ बढ़े। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही, सभी ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बंद रही। देर रात सभी बसें डिपो में लौट आएंगी। जिसके बाद बसों का संचालन सुचारु रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन


बिना परमिट के दौड़ी प्राइवेट बसें
सोमवार को रोडवेज बसें न होने से प्राइवेट बस चालकों ने जमकर चांदी कूटी है। बिना परमिट के भी बसों को दूसरे मार्गाें को दौड़ाया गया है। जींद मार्ग पर भिवानी व जींद के बीच कोई प्राइवेट बस सेवा नहीं है। लेकिन सोमवार को जींद मार्ग पर प्राइवेट रूट की बस दौड़ रही थी।

इन रूटों पर प्रभावित रही बस सेवा
पानीपत जाने के बाद जिले के लोकल रूट बलियाली, कलिंगा, भिवानी से बवानीखेड़ा वाया, कुगंड भैणी, पुर, झोंझू कलां, भिवानी से तोशाम वाया ढाणी मांहू, महम, गोहाना रूटों पर बस सेवा बंद रही। जींद, रोहतक, दादरी, हिसार, हांसी, लोहारू, गुरुग्राम रूटों पर निर्धारित समय के बजाय दो से तीन घंटे के अंतराल में बसें चलीं। जिससे यात्रियों को धक्का-मुक्की करते हुए सफर करना पड़ा।


दिल्ली रूट पर साधारण के बजाय चली एसी बसें
बसों की कमी के साथ ही यात्रियों को अतिरिक्त किराया भरकर सफर करना पड़ा। सोमवार को दिल्ली जाने के लिए डिपो से ज्यादातर एसी बसों का ही संचालन रहा। इसके अलावा अन्य साधारण बसों का संचालन कम हुआ। एसी बसों में साधारण बसों के मुकाबले में ज्यादा किराया लगता है। साधारण बस न होने के कारण यात्रियों को मजबूरी वश एसी बसों में सफर करना पड़ा। जिससे यात्रियों को अतिरिक्त किराया भरना पड़ा।


हर रोज करते हैं लगभग 15 हजार यात्री सफर
जिले से हर रोज लगभग 15 हजार के आसपास यात्री बसाें में सफर करते हैं। लेकिन सोमवार को कम बसें होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियाें को धक्का-मुक्की करते हुए सफर करना पड़ा। साथ ही, ज्यादातर रूटों पर यात्रियों को बसों के पायदानों में खड़े रहकर अपने गंतव्य की तरफ बढ़ना पड़ा।


मैं आईटीआई की छात्र हूँ। सोमवार को समय पर बसें न मिलने के कारण हमें आईटीआई में पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इस कारण हम समय पर कक्षाओं में नहीं पहुंच सके। जिससे हमें परेशानी का सामना करना पड़ा।
- साहिल तिगड़ाना निवासी, छात्र।

मैं चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय का छात्र हूँ। सोमवार को रोडवेज बसें न मिलने के कारण हमें प्राइवेट बसों में किराया भरकर सफर करना पड़ा। वहीं बसें न होने से प्राइवेट बसों के पायदानों में खड़े होकर सफर किया। लेकिन समय पर कक्षाओं में नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन

- शुभम पुर निवासी, छात्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें