फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोशाम-स्याहडवा रूट पर बस बंद, परेशान विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तोशाम-स्याहडवा रूट पर बसों की समस्या को लेकर बुधवार को कॉलेज विद्यार्थी तोशाम एसडीएम कार्यालय पहुंचे। विद्यार्थियों ने प्रशासन अधिकारियों को बसों की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया और अपनी मांगों संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

छात्र युवा किसान मंच के बैनर तले क्रांति और संदीप पिंजोखरा ने बताया कि तोशाम-स्याहडवा मार्ग पर पिछले 10 दिन से अचानक हरियाणा रोडवेज विभाग ने सात बजे गांव से सुबह पहली बस तोशाम आने वाली और शाम को पांच बजे तोशाम से चलने वाली बस को अचानक बंद कर दिया। इसके कारण सैकड़ों विद्यार्थियों और सवारियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर सैकड़ों विद्यार्थी एसडीएम तोशाम से मिलने पहुंचे, एसडीएम न मिलने की स्थिति में विद्यार्थी अन्य अधिकारियों से मिले और ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्या उनके सामने रखी।
विद्यार्थियों ने बताया कि इस रूट पर सात गांव पंजोखरा, गारनपुरा खुर्द, गारनपुरा कला, दरियापुर ढाणी दरियापुर, चनाना और स्याहडवा गांव से सैकड़ों विद्यार्थी तोशाम पढ़ने आते हैं, जिन्हें इस रूट पर बस बंद हो जाने के कारण भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर क्रांति, संदीप पंजोखरा, अमित, नितेश, अमित, विपिन, सुमित, सुमित, आरती, कल्पना, रितु , सुदेश, साइना, सोनिया, रवीना, रूपा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें