फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हालुवास गेट पर 10 एकड़ में काटी गई अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Wed, 19 Feb 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हालुवास रोड पर मु​क्तिधाम के पास अवैध कब्जों पर चलता बुलडोजर।
विज्ञापन
भिवानी। हालुवास गेट मुक्ति धाम संपर्क मार्ग पर करीब दस एकड़ कृषि भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर मंगलवार को जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) की टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। इसके बाद करीब तीन से चार घंटे की लगातार कार्रवाई के दौरान आठ चहारदीवारी, 12 डीपीसी और एक मकान को जेसीबी ने ढहा दिया। अवैध कॉलोनी के अंदर लगाए गए पांच बिजली के खंभे भी जेसीबी से तोड़ डाले।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार नवीन कुमार अपनी टीम को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एसडीओ जगबीर सिंह की अगुवाई में हालुवास संपर्क मार्ग मुक्तिधाम के पास पहुंचे। जहां भिवानी जोनपाल इलाके की करीब दस एकड़ कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी काटी गई थी। यहां लोगों को प्लाॅट बेचने के लिए कई प्लाॅटों की डीपीसी भरी थी, जबकि यहां पर कुछ प्लाॅटों की चहारदीवारी की गई थी वहीं एक अवैध मकान भी इस भूमि पर बनाया गया था।
जेसीबी के पीले पंजे ने पुलिस बल की मौजूदगी में एक के बाद एक अवैध निर्माण को गिराना शुरू किया। करीब आठ प्लाॅटों की चहारदीवारी तोड़ी गई वहीं करीब 12 प्लाॅटों की नींव भी जेसीबी ने उखाड़ डाली। इसी तरह बनाए गए एक मकान को भी जेसीबी ने करीब घंटे भर में तोड़ डाला। इन अवैध कॉलोनियों में भूमि रजिस्ट्री बंद हैं। फिर भी एग्रीमेंट पर ही प्लाॅटों की खरीद फरोख्त का धंधा चल रहा है। इसे रोकने के लिए जिला नगर योजनाकार की टीम लगातार अवैध कॉलोनियों पर पीला पंजा चला रही है।
विज्ञापन


हालुवास संपर्क मार्ग मुक्तिधाम के पास भिवानी जोनपाल क्षेत्र में करीब दस एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में अवैध निर्माण गिराए गए हैं। लोगों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लाट खरीदने के लिए प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में न आएं। अवैध कॉलोनी काटने के संबंध में सूचना मिलने पर विभाग तत्परता से कार्रवाई कर रहा है। -नवीन कुमार, जिला नगर योजनाकार, भिवानी।

न्यायालय के आदेशों का न हो उल्लंघन : जिलाधीश
भिवानी। अनधिकृत निर्माण को हटाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश महावीर कौशिक ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों में बताया गया है कि जिला नगर योजनाकार विभाग जिले के नियंत्रित क्षेत्र से अनधिकृत निर्माण हटा रहा है। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। इसी के मद्देनजर जिलाधीश महावीर कौशिक ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 16(ए) व 17(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर किया। इसके तहत जल सेवाएं भिवानी के एसडीओ जगबीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। आदेशों में जिलाधीश ने कहा है कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट समस्त कार्रवाई नियम अनुसार करें और यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें