फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शहीद गुलाब सिंह पार्क में शहीद का स्मारक बनवाना भी चौटाला की देन

Sat, 21 Dec 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र भाकर
विज्ञापन

बवानी खेड़ा। कस्बा बवानीखेड़ा में शहीद गुलाब सिंह पार्क में शहीद स्मारक बनवाना और कस्बे को बड़ी सौगात देना आज भी ओम प्रकाश चौटाला की देन है। कस्बा वासी धर्म सिंह, मन्नू, मुकेश, नरेंद्र, अशोक, बजरंग, मेवा सिंह, जोगिंदर, बारुराम, भूप के अनुसार ओम प्रकाश चौटाला ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में यहां करोड़ों रुपये की लागत से अनेक विकास कार्य करवाए थे।
इनमें से वार्ड नंबर एक में बाबा सोमवार पुरी मंदिर के पास लाखों रुपये की लागत से वृद्ध आश्रम बनवाया था। वहीं दूसरी तरफ लगभग 2001 में नगर पालिका को तोड़कर बवानी खेड़ा को कस्बे की जगह गांव का दर्जा गया था जिसमें सरपंच व पंच चुने जाने थे। लगभग डेढ़ साल बाद 2003 में दोबारा से नगर पालिका का दर्जा दिया गया। उस समय वर्तमान में हल्के के विधायक कपूर वाल्मीकि पहली बार नगर पालिका प्रधान बने थे।
विज्ञापन

इस क्षेत्र की सुंदर ब्रांच नहर में जो कि 42 दिन में एक सप्ताह पानी चलता था। पानी की कमी के चलते हलके के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया था। इसे लेकर चौटाला ने सुंदर ब्रांच नहर में 7 दिन की जगह 15 दिन पानी की सप्लाई दी थी। जानकारी देते राम सिंह सांगवान ने बताया कि 2003 में उग्रवादियों का सामना करते हुए उनका सपूत गुलाब सिंह सांगवान शहीद हुए थे। जिसका राजकीय सम्मान के साथ पार्क में अंतिम संस्कार किया गया था। बाद में इस पार्क का नाम शहीद गुलाब सिंह के नाम से रखा गया।
विज्ञापन

पलिया लखनऊ हाईवे पर ग्राम चौढेरा जाने वाले मार्ग पर वैध कट का टूटा पड़ा डिवाइडर। संवाद

पलिया लखनऊ हाईवे पर ग्राम चौढेरा जाने वाले मार्ग पर वैध कट का टूटा पड़ा डिवाइडर। संवाद

पलिया लखनऊ हाईवे पर ग्राम चौढेरा जाने वाले मार्ग पर वैध कट का टूटा पड़ा डिवाइडर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें