लोहारू के सिंघानी में भाईचारा यात्रा के दौरान सिंघानी में लोगों को संबोधित करते प्रताप सिंह दहि
लोहारू । 24 अगस्त को दीनबंधु छोटूराम धाम से शुरू हुई भाईचारा यात्रा शुक्रवार को गांव सिंघानी पहुंची तथा सिंघानी में सरपंच संजीत कुमार सहित अनेक लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में शामिल अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप दहिया, प्रदेश अध्यक्ष गंगाराम, हलका अध्यक्ष ईश्वर सिंह सहित अनेक का स्वागत किया गया। दहिया ने कहा कि भाईचारा यात्रा दीनबंधु छोटूराम के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई थी। सभी बिरादरी के लोगों का भाईचारा सुदृढ़ हो। उन्होंने कहा कि सभी 36 बिरादरी एकजुट हैं।
उन्होंने कहा कि दीनबंधु छोटूराम धाम से शुरू हुई यात्रा सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करके आगामी 5 अक्टूबर को दीनबंधु छोटूराम धाम पर ही संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण उनका अधिकार है तथा गांव-गांव जाकर चर्चा की जा रही है।