सात दिवसीय भागवत सप्ताह कार्यक्रम के शुभारंभ पर आयोजित कलश यात्रा में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत :
भिवानी। हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर में आयोजित करवाई जा रही सात दिवसीय भागवत सप्ताह कार्यक्रम के तहत श्रीकृष्ण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ। इसका समापन 3 सितंबर को होगा।
कथा वाचक के रूप में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी शक्तिपुरी महाराज प्रवचन देंगी तथा अपनी मधुर वाणी और ज्ञान से भक्तों को भगवान कृष्ण की लीलाओं और भागवत कथा का महत्व समझाएंगी। इस आयोजन के सफल संचालन में श्री श्याम गुणगान मंडल भिवानी से मान सिंह यादव व सुभाष गर्ग, प्रवीण बासिया विशेष सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं। कलश यात्रा में मुख्य यजमान मनोज दीवान रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कलश पूजन के साथ हुई, जो पुष्प वाटिका में आयोजित किया गया।
महंत चरणदास महाराज ने बताया कि सात दिवसीय भागवत सप्ताह कार्यक्रम के तहत श्रीकृष्ण कथा का समापन दो सितंबर को होगा। इस दौरान प्रतिदिन शाम 3 बजे से 6 बजे तक श्री कृष्ण कथा, भागवत, भजन और बधाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।