फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: टूटे पिलर बॉक्स बन सकते हैं हादसों की वजह

Fri, 06 Dec 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चैंबर्स की बिजली आपूर्ति करने वाले पिलर बॉक्स टूटे पड़े हैं, इनके अंदर लगे बिजली मीटर भी पिलर बॉक्स के बाहर झांक टूटे पड़े हैं। इनकी वजह से हादसों का डर भी बना है। निगम अधिकारी भी शिकायतों के बाद कोई सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए बने चैंबर्स में बिजली आपूर्ति के लिए खंभों पर प्लास्टिक के पिलर बॉक्स लगाए हुए हैं। 8 से अधिक पिलर बॉक्स टूट चुके हैं, इनके अंदर लगाए गए बिजली मीटर भी बाहर लटक रहे हैं। पार्किंग स्थल पर रोजाना ही दुपहिया वाहन यहां पार्क किए जा रहे हैं। पिलर बॉक्स से बाहर लटक रहे मीटरों और नंगी तारों की वजह से हादसों का अंदेशा बना रहता है।
अधिवक्ताओं का भी कहना है कि कई चैंबर्स की आपूर्ति के लिए लगाए गए मीटर भी टूट चुके हैं, जिन्हें निगम अधिकारी न तो बदल रहे हैं न ही दुरुस्त करा रहे हैं। ऐसे में पिलर बॉक्स के बाहर लटक रहे बिजली मीटरों से स्पार्किंग का डर भी रहता है। इससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों को दो बार इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन ढीले बिजली तारों व क्षतिग्रस्त पिलर बॉक्स को दुरुस्त नहीं कराया गया है। इस संबंध में एक बार फिर से रिमाइंडर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया, प्रधान, जिला बार एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें