फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर में घुसकर हमले में चार के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 31 Dec 2024 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। लोहारू थाना पुलिस ने करीब दस दिन पुराने मामले में चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। प्राथमिक जांच के बाद विधिवत जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में शहर के वार्ड नंबर चार निवासी राजकुमार ने बताया कि वह जिला महेंद्रगढ़ के मूलवासी हैं। वह 16 दिसंबर की शाम अपने घर के सामने खड़े थे। उनका विक्रम से लेनदेन का वाद न्यायालय में चल रहा है। आरोप लगाया कि विक्रम ने पहले उन्हें धमकी दी और उसके बाद देर रात विक्रम, राकेश और विनोद आदि उनके घर आ धमके।
राजकुमार ने बताया कि रात को वह घर पर अकेले थे। हमलावरों ने लाठी, डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची लेकिन दोनों का बीचबचाव करके चली गई। बाद में पिता अतर सिंह ने राजकुमार को लोहारू के सीएचसी में दाखिल कराया। अब लोहारू पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुआ के पास गई युवती लापता

बवानीखेड़ा। गांव पुर निवासी युवती अपनी बुआ के घर से लापता हो गई। पुलिस में दी शिकायत में ग्रामीण ने बताया कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री अपनी बुआ के पास ही रहती थी। इसलिए वह वीरवार को बहादुरगढ़ गई थी। उनकी बहन ने शुक्रवार को फोन पर बताया कि उनकी बेटी घर से लापता हो गई है। उन्होंने और उनकी बहन सहित कई परिजनों ने आसपास के लोगों और अपनी रिश्तेदारी में पता किया लेकिन उसकी बेटी का कहीं पता न हीं चला। उसकी बेटी का फोन भी बंद हो गया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर पुलिस ने पुत्री की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है।

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें