बीपी कम होने के बाद एक महिला ने दवाई की जगह जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
मामला दादरी गेट क्षेत्र का है। करीब 28 वर्षीय महिला पूजा को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसके शरीर से जहरीला पदार्थ निकाला लेकिन हालात में सुधार नहीं होने पर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सूचना पर जैन चौक पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का बयान दर्ज किया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पेट में दर्द था, जिस कारण बीपी कम हो गई। वह दवाई ले रही थी और भूलवश जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने महिला के भाई को भी गुजरानी गांव से बुलाया। महिला के भाई ने भी इसी बात पर सहमति जताई। मामले में जांच अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने भूलवश जहरीला पदार्थ खाया लिया था।