फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण सहित सात पदक जीते

विज्ञापन
जूनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ कोच ।
विज्ञापन
भिवानी। अजित बॉक्सिंग क्लब के मुक्केबाजों ने चौथी जूनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित कुल सात पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

रोहतक के सुनारियां में 22 से 26 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में क्लब के खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। यश ने 54 किलोग्राम और नमन सिवाच ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं पायल (52 किलोग्राम) और सौरभ कौशिक (80 किलोग्राम) ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा तेजस श्योराण (57 किलोग्राम), वंशिका (66 किलोग्राम) और जीविका शेखावत (70 किलोग्राम) ने कांस्य पदक जीतकर क्लब का नाम रोशन किया।
क्लब के कोच नवीन बलहारा फ्रूटी ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता नमन सिवाच और यश चार अप्रैल से नागपुर में होने वाली जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर क्लब प्रधान सुरेंद्र बंटु, मनजीत अहलावत, अर्जुन बैनिवाल, शेरसिंह ग्रेवाल, सरपंच आशीष बैनिवाल और पूर्व पार्षद संदीप भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें