फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जूनियर एशियन चैंपियनशिप में मुक्केबाज सिकंदर ने जापान के खिलाड़ी पर जड़ा जीत का पंच

विज्ञापन
कजाकिस्तान में आयोजित बॉ​क्सिंग प्रतियोगिता में बॉक्सर सिकंदर को विजेता घो​षित करते हुए ​खिलाड़
विज्ञापन
भिवानी। मिनी क्यूबा भिवानी भारतीय खेल प्राधिकरण के अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज सिकंदर ने कजाकिस्तान में जूनियर एशियन चैंपियनशिप के 48 किलोग्राम भार वर्ग में अपना कांस्य पदक पक्का कर लिया है। सिकंदर ने जापान के खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन


कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में हो रहे एशियन यूथ और जूनियर बाक्सिंग एशियन चैंपियनशिप प्रतियोगिताएं 23 अक्तूबर से तीन नवंबर तक हो रही हैं। इसमें भिवानी के साई होस्टल के मुक्केबाज सिकंदर ने जूनियर बाक्सिंग एशियन चैंपियनशिप में जापान के खिलाड़ी को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
भिवानी साई के इंचार्ज कुलदीप कुमार ने बताया कि सिकंदर शुरू से ही मेहनती है और अपनी प्रैक्टिस पर पूरा फोकस रखता है। सुबह और शाम नियमित रूप से प्रैक्टिस करता है। साथ ही एशियन यूथ चैंपियनशिप में साई की महिला मुक्केबाज प्रिया घनघस 57 किलो भार वर्ग में वीरवार को खेलेंगी। वहीं साई होस्टल के खिलाड़ियों ने 18 से 21 अक्तूबर तक फरीदाबाद के सेक्टर 12 में चल रही हरियाणा स्कूल स्टेट टूर्नामेंट बॉक्सिंग में भी शानदार जीत दर्ज की है। साई होस्टल के खिलाड़ी सोनीपत निवासी देव ने अंडर 14 के भार वर्ग 38 किलो में सिल्वर पदक जीता और आदित्य ने अंडर 19 के भार वर्ग 80 किलो में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें