फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचीं भिवानी की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबई में चल रही एशियन चैंपयिनशिप में भिवानी की बेटी पूजा बोहरा फाइनल में पहुंच गई है। परिवार को पूरा विश्वास है कि वह दूसरी बार देश के लिए सोना लेकर आएगी। इससे पहले वर्ष 2019 में भी पूजा ने एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

बता दें कि दुबई में चल रही एशियन चैंपियनशिप में जिले की बेटियों ने तीन पदक देश की झोली में डाल दिए हैं। इनमें पूजा बोहरा, जैस्मीन लंबोलिया और साक्षी ढांडा शामिल हैं। हालांकि जैस्मीन और साक्षी वीरवार रात हुए सेमीफाइनल मुकाबले मे हार के कारा प्रतियोगिता डे बाहर हो गई। मगर पूजा बोहरा की प्रतिद्वंद्वी मुक्केबाज मुकाबले के लिए रिंग में ही नहीं उतरी जिसके कारण उसे वॉकओवर मिल गया और वह फाइनल में पहुंच गई हैं। अब उनका फाइनल मुकाबला उज्बेकिस्तान की बॉक्सर के साथ शनिवार को भारतीय समय के अनुुसार रात 11 बजे होगा।
गुरु द्रोणाचार्य कैप्टन हवासिंह बॉक्सिंग अकादमी में अभ्यास
पूजा बोहरा गुरु द्रोणाचार्य कैप्टन हवासिंह बॉक्सिंग अकादमी में अभ्यास करती हैं। फिलहाल वो 75 किलोग्राम भार वर्ग में एशियन चैंपियनशिप में भाग ले रही हैं। अकादमी में कोच संजय श्योराण उनको अभ्यास करवाते हैं। पूजा के पिता हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड हैं। उनकी मांग गृहणी हैं तथा भाई शारीरिक शिक्षक है। उन्होंने बॉक्सिंग की शुरुआत आदर्श कॉलेज से की थी। वहां कोच संजय श्योराण की पत्नी लेक्चरर थीं। एक प्रतियोगिता के दौरान संजय ने पूजा को खेलते हुए देखा और उसका खेल पसंद आया। उसके बाद कोच संजय श्योराण ने उनको अभ्यास कराना शुरू किया। फिर पूजा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पूजा कोच संजय श्योराण की पत्नी को अपनी मां मानती हैं।
विज्ञापन

कोच ने फोन कर बढ़ाया हौसला
चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची मुक्केबाज पूजा बोहरा के कोच भीम अवॉर्डी संजय श्योराण ने बताया कि फाइनल में पहुंचने के बाद मुक्केबाज पूजा बोहरा से उनकी बात हुई थी। उन्होंने पूजा का हौसला बढ़ाया। पूजा ने बताया कि वे पूरी तरह आश्वस्त हैं कि गोल्ड का पंच उनके मुक्के से लगेगा। उन्होंने बताया कि पूजा बोहरा की सबसे अच्छी बात ये है कि पूजा लेफ्ट और राइट दोनों तरफ से पंच का प्रहार करने में सक्षम है । इसका फ़ायदा पूजा को जरूर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि फाइनल मुकाबले में बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पूजा बोहरा देश की झोली में स्वर्ण पदक जरूर डालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें