पदक विजेता हर्षिल का स्वागत करते खिलाड़ी व खेल प्रशिक्षक।
भिवानी। 22 अप्रैल से 1 मई तक जॉर्डन में आयोजित अंडर-15 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अजीत बाक्सिंग क्लब के मुक्केबाज हर्षिल ने 37 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
कोच नवीन बल्हारा फ्रूटी ने बताया कि इस से पहले भी हर्षिल स्कूल नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज रहा है। क्लब प्रधान सुरेंद्र बंटु ने बताया की हर्षिल के पिता रिंकू भी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज रहे हैं और रेलवे में कार्यरत हैं। इस अवसर पर मनजीत अहलावत, अर्जुन बैनीवाल, शेरसिंह ग्रेवाल, सरपंच आशीष बैनीवाल, पूर्व पार्षद संदीप भारद्वाज, विकास पंघाल, डॉ. मनफूल ग्रेवाल, मा. अजय सुहाग, राजेश बैनीवाल ने पदक विजेता का स्वागत किया।