फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: युवाओं में बढ़ रहा कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों का दर्द

Mon, 24 Mar 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कैल्शियम की कमी के कारण लोगों में हड्डियों का दर्द बढ़ रहा है। बदलती जीवनशैली से बुजुर्गों के साथ युवा भी कैल्शियम की कमी की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में हड्डियों में दर्द की समस्या लेकर सैकड़ों मरीज पहुंचे। इसमें से ज्यादातर युवा मरीज भी थे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. मनीष श्योराण ने बताया कि कुछ किशोरों को विटामिन-डी पर्याप्त नहीं मिल रही है। इस कारण हड्डियों की समस्या युवाओं में भी बढ़ रही है। वहीं लंबे समय तक कैल्शियम की कमी बने रहने से शरीर में अन्य गंभीर बीमारी बनने का खतरा रहता है। इसलिए खान-पान में विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत है।
कैल्शियम युक्त पदार्थों का सेवन करें व पर्याप्त मात्रा में धूप जरूर लें। विशेषज्ञों के अनुसार, यह समस्या खासतौर पर उन युवाओं में अधिक देखी जा रही है जो जंक फूड और सॉफ्ट ड्रिंक्स का अधिक सेवन करते हैं और शारीरिक गतिविधियों से दूर रहते हैं। वहीं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. रिचा ने बताया कि छह माह के बाद बच्चों में दांत निकलना शुरू हो जाते हैं। ऐसे समय में कैल्शियम फायदेमंद रहता है। इसलिए बच्चों की हड्डी व दांतों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम जरूर दें।
विज्ञापन

लंबे समय तक बैठने से भी होती है कैल्शियम की कमी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कैल्शियम की कमी के मुख्य कारणों में असंतुलित आहार, दूध और डेयरी उत्पादों का कम सेवन, लंबे समय तक बैठने की आदतें शामिल हैं। इसके अलावा, लगातार मोबाइल और लैपटॉप पर काम करने से भी शारीरिक सक्रियता कम हो गई है, जिससे हड्डियों की मजबूती प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

शरीर में कैल्शियम की कमी के लक्षण :
-हड्डियों में दर्द और कमजोरी
-दांतों का कमजोर होना
-हड्डियों का घनत्व कम होना
-स्वभाव में बदलाव
-अनियमित दिल की धड़कन
ऐसे करें सुधार :
-मैग्नीशियम और विटामिन डी युक्त खाद्य सामग्री का सेवन करें
-साल में एक बार विटामिन जांच अवश्य करवाएं
-ड्राई फ्रूट का सेवन करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें