फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: भिवानी में 18 नवंबर से लापता व्यक्ति का नहर में मिला शव, खेत से हुआ था अचानक गायब

Sun, 22 Nov 2026 03:05 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

अरुण राम 18 नवंबर से लापता थे। बताया जा रहा है कि वह खेत से अचानक गायब हो गए थे। इसके बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी, लेकिन करीब 18 दिनों तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीं, शनिवार रात नहर में उनका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्ट्रॉबेरी लगाने का काम करने वाले झारखंड निवासी करीब 35 वर्षीय अरुण राम का शव शनिवार रात नहर से बरामद हुआ। अरुण राम मूल रूप से जगरूवा, जिला पलामू, झारखंड के रहने वाले थे और शादीशुदा थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अरुण राम 18 नवंबर से लापता थे। बताया जा रहा है कि वह खेत से अचानक गायब हो गए थे। इसके बाद से ही उनकी तलाश की जा रही थी, लेकिन करीब 18 दिनों तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। वहीं, शनिवार रात नहर में उनका शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। फिलहाल अरुण राम की मौत किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इसकी जांच में जुटी है। रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें