फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रजवाहे के पास मिला अंग्रेजी प्रवक्ता का शव, करंट लगने से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। तोशाम-हिसार मार्ग पर विद्या नगर कॉलोनी के पास रजवाहे के नजदीक सोमवार को 50 वर्षीय अंग्रेजी प्रवक्ता मनोज कुमार का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार को सूचना मिली थी कि तोशाम-हिसार मार्ग पर विद्या नगर कॉलोनी के पास रजवाहे के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो शव के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। मृतक की पहचान गारणपुरा कलां निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई।
मनोज कुमार अंग्रेजी के प्रवक्ता थे और मेवात के नूंह में तैनात थे। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तोशाम थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार मनोज कुमार की मौत करंट लगने से हुई है। हालांकि मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें