फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं के अंग्रेजी के पेपर में खूब चली नकल, 401 नकलची पकड़े

विज्ञापन
हनुमान ढाणी स्थित गवर्नमेंट स्कूल में बोर्ड की परीक्षा के दौरान नकल कराने के लिए छतों पर चढ़े युव - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए मुश्किल माने जाने वाले अंग्रेजी विषयक परीक्षा में खूब नकल चली। बोर्ड की ओर से नियुक्त उड़नदस्तों ने 401 नकलची भी पकड़े। बोर्ड चेयरमैन ने महेंद्रगढ़ के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां चार परीक्षा केंद्र ऐसे मिले जहां बाह्य और आंतरिक हस्तक्षेप बहुत ज्यादा मिला। यानी जमकर नकल हो रही थी। इन परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी गई है। प्रदेशभर में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 15 सुपरवाइजर को भी ड्यूटी से रिलीव किया गया। इसके अलावा दो प्रतिरूपण के केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) अंग्रेजी विषयक परीक्षा में नकल का बोलबाला रहा। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने जिला महेंद्रगढ़ के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बोर्ड चेयरमैन सबसे पहले परीक्षा केंद्र रावमावि. सेहलंग पर पहुंचे जहां जमकर नकल चल रही थी। इस कारण यहां हुई परीक्षा रद्द कर शेष परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र को रावमावि कनीना-3 (बी-3) में शिफ्ट कर दिया गया। परीक्षा केंद्र रावमावि बाघोत पर भी जमकर नकल चल रही थी। यहां भी परीक्षा को रद्द करते हुए परीक्षा केंद्र शेष परीक्षाओं के लिए अरावली इंटरनेशनल वमावि महेंद्रगढ़-24 में शिफ्ट किया गया। परीक्षा केंद्र रावमावि धनौंदा पर हुई परीक्षा भी नकल के कारण रद्द कर परीक्षा केंद्र को 13 मार्च की परीक्षा के बाद शिक्षा भारती वमावि सिसोठ, महेंद्रगढ़-25 में शिफ्ट किया गया है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र रावमावि कनीना-2 (बी-1) पर बाहरी हस्तक्षेप एवं परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा केंद्र रावमावि बाघोत पर नियुक्त पर्यवेक्षक ईश्वर सिंह, पीजीटी, रावमावि करीरा को ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त कर दिया गया।
अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र रावमावि माछरौली (झज्जर) पर नियुक्त जय भगवान, पीटीआई, परीक्षा केंद्र रावमावि मंढोली कलां-2(बी-2) पर नियुक्त पर्यवेक्षक राम कुमार, टीजीटी, आर्य उवि मंढोली कलां, परीक्षा केंद्र रावमावि रोहतक-37 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह, वोकेशनल अध्यापक, परीक्षा केंद्र रावमावि मॉडल टाउन, सोनीपत-15 पर नियुक्त पर्यवेक्षक मोनिका, पीजीटी और परीक्षा केंद्र केंद्रीय वमावि सिरसा-25(बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक उमेश, पीआरटी, रामावि झिरी को परीक्षा ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उड़नदस्ते ने जिला भिवानी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया और नकल के 14 केस पकड़े। विभिन्न अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 387 केस पकड़े। विभिन्न अन्य उड़नदस्तों द्वारा परीक्षा केंद्र संत ज्ञानेश्वर वमावि पलवल-35 (बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक सीताराम, टीजीटी, रावमावि भागपुर, परीक्षा केंद्र राकवमावि आसोदा-1 पर नियुक्त पर्यवेक्षक अनीता, टीजीटी एवं पर्यवेक्षक परमेश, परीक्षा केंद्र एसडी वमावि. झज्जर-11(बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक सुनील कुमार, रावमावि झज्जर एवं पर्यवेक्षक सविता, एसडी वमावि. झज्जर, परीक्षा केंद्र रावमावि रत्तेवाली-2(बी-2) पर नियुक्त पर्यवेक्षक अनु गुप्ता, टीजीटी, रावमावि खतौली, परीक्षा केंद्र रावमावि धनाना-2(बी-2) पर नियुक्त पर्यवेक्षक रणधीर सिंह, विज्ञान अध्यापक, राकवमावि बीरण, परीक्षा केंद्र श्री लाल बहादुर शास्त्री वमावि बवानीखेड़ा-11(बी-1) पर नियुक्त पर्यवेक्षक रामफल, पीजीटी, राकउवि जमालपुर और परीक्षा केंद्र रावमावि चिड़िया (चरखी दादरी) पर नियुक्त पर्यवेक्षक प्रवीन कुमारी, पीजीटी, राउवि पालड़ी को ड्यूटी में कोताही के चलते कार्यभार मुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र स्वीट एंजल वमावि पलवल-20 पर अनुक्रमांक 1020594844 एवं परीक्षा केंद्र रामावि खेरला, नूंह-19(बी-1) पर अनुक्रमांक 2021210024 का प्रतिरूपण का केस दर्ज कर केंद्र अधीक्षकों को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।
12 मोबाइल किए जब्त
प्रदेश में गठित विभिन्न उड़नदस्तों ने जिला हिसार, महेंद्रगढ़, रोहतक व झज्जर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छापे मारकर नकल माफियाओं से 12 मोबाइल जब्त किए हैं। इनमें परीक्षा संबंधी आपत्तिजनक सामग्री मिली है। इनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को लिखा जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड प्रशासन व्हाट्सअप ग्रुपों पर नजर रखे है और नकल माफियाओं पर पल-पल की निगरानी कर रहा है। शिक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें