भिवानी। नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था की ओर से दक्ष प्रजापति महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में नागरिक अस्पताल के रक्तकोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन दो जुलाई को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। संस्था के संस्थापक सुरेश सैनी व पार्षद विनोद प्रजापति ने बताया कि कैंप में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक घनश्याम सराफ एवं विशिष्ट अतिथि योगाचार्य जेई बिजेश जावला होंगे।
विद्या सागर चैरिटेबल अस्पताल में हड्डी जांच शिविर कल
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी स्थित डॉ. विद्या सागर चैरिटेबल अस्पताल में सोमवार को हड्डी जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए जामपुर सेवा समिति के प्रधान गोपाल कृष्ण पोपली व महासचिव विनोद मिर्ग ने बताया कि कृष्णा कॉलोनी स्थित डॉ. विद्या सागर चैरिटेबल अस्पताल में 30 जून को आयोजित होने वाले हड्डी जांच शिविर में कल्याणी अस्पताल गुरुग्राम से डॉ. विक्रांत खन्ना अपनी सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में मशीन द्वारा हड्डियों की संपूर्ण जांच व फिजियोथैरेपी की जाएगी।