फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्त की तरह पानी की हर बूंद कीमती : किरण चौधरी

Mon, 05 May 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
तोशाम में कार्यक्रम को संबो​धित करतीं सांसद किरण चौधरी। 
विज्ञापन
तोशाम। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 71वें जन्मदिन पर नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि रक्त की तरह पानी की हर बूंद कीमती है। इसलिए हमें पानी का संरक्षण करना होगा। उन्होंने पानी के साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी आह्वान किया। उन्होंने लिंगानुपात में सुधार के लिए भी योगदान की अपील की।
विज्ञापन

तोशाम के सरपंच राजेश ने किरण चौधरी के जन्म दिवस पर पांच जून को तोशाम में 2,100 पौधे लगाने की घोषणा की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप मैहला, उपाध्यक्ष सुनील भारीवास, विक्की मेहता, ओमपाल पंघाल, किरणपाल ढिल्लो, रोहतास दहिया, जगत कौशिक, सुरेश लाठर, जेपी हसानिया आदि मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर में एकत्रित की 30 यूनिट रक्त
भिवानी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड परिसर में जिला प्रशासन, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग एवं नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार ने मुख्य अतिथि मनबीर सिंह पुलिस अधीक्षक और अति विशिष्ट अतिथि विजेंद्र बडग़ुजर वाइस चेयरमैन हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग का स्वागत किया।
विज्ञापन


बोर्ड सचिव ने कहा कि हवन में 30 कर्मचारियों ने रक्त अर्पित करते हुए राष्ट्रहित में आहुति दी। कार्यक्रम संयोजक के रूप में बोर्ड सचिव डॉ. मुनीश नागपाल व उपाध्यक्ष सतीश कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला रेडक्राॅस सोसाइटी सचिव प्रदीप कुमार, ब्लड बैंक सिविल अस्पताल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मनबीर सिंह ने कि रक्तदान जैसे महान कार्य में सभी को भाग लेना चाहिए और जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र व बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें