फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता 29 और 30 को होगी

Fri, 27 Dec 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से बवानीखेड़ा खंड में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 15 से 29 साल तक के युवा प्रतिभागी भाग लेंगे।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का आयोजन 29 व 30 दिसंबर को बनवारी लाल स्टेडियम सूई में होगी। नेहरू युवा केंद्र और माई भारत स्वयंसेवक मोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बॉलीबाल (पुरुष), खो-खो (महिला), दौड़ 400 मीटर (पुरुष / महिला), लंबी कूद (पुरुष / महिला) खेल शामिल हैं। इन खेलों के विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी करेंगे।
उसके बाद राज्यस्तरीय ओर फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागी करेंगे। जो भी महिला या पुरुष प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, वे अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। मोबाइल नंबर 9068744497, 8684090563, 9728851772, 9812809820, 9466601056 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें