फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अलखपुरा से संदिग्ध परिस्थितियों में दो किशोर लापता

Fri, 27 Dec 2024 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव अलखपुरा से दो किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों युवक स्कूटी पर बैठकर हांसी के लिए निकले थे। दोनों के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव अलखपुरा निवासी संजय कुमार व प्रदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को जतिन (16) व हैप्पी उर्फ पुनील (14) गांव अलखपुरा से संजय कुमार के घर से स्कूटी पर सवार होकर अलखपुरा-पुर हांसी रोड पर लगभग साढ़े बारह बजे गए थे। लेकिन वापस नहीं आए। स्कूटी अलखपुरा पुल हांसी रोड पर खड़ी मिली। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी उनके पुत्रों का कहीं पता नहीं चला। इसी के चलते उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि अलखपुरा से दो व्यक्तियों द्वारा अपने पुत्रों की गुमशुदगी की शिकायत दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें