फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ब्लैक फंगस एक की मौत हो गई। जिसके बाद ब्लैक फंगस से मौत का आंकड़ा 13 पहुंच गया है। जिले में अब तक फंगस के कुल 42 केस सामने आ चुके है, जिनमें से 13 की मौत हो गई और 13 केस ठीक हो चुके है। जिले में फिलहाल 16 सक्रिय केस है। जोकि अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, पीजीआईएमएस रोहतक, गुरुग्राम और हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी देवसर चुंगी निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित था। आठ जून को उसकी हालत गंभीर हो गई तो परिजन उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसके ब्लैक फंगस होने की पुष्टि की। वीरवार रात को उपचार के दौरान उसके हिसार के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ा दिया। चिकित्सकों ने उसकी मौत ब्लैक फंगस से होने की पुष्टि की है। जिले में ब्लैक फंगस ग्रस्त की यह 13वीं मौत है, इनमें से 12 मौत ब्लैक फंगस और एक कोरोना संक्रमण से हुई है। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि ब्लैक फंगस से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। आपने आस-पास की जगह को साफ रखें। अगर किसी को सिर में ज्यादा दर्द, आंखों में लालिमा और चेहरे पर सूजन में तो रोग विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें