फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जूई नहर में डूबने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। डाबर कॉलोनी निवासी विजय का 13 वर्षीय बेटा आकाश उर्फ अनिल वीरवार दोपहर नहर में नहाने गया था मगर देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश की मगर नहीं मिला। शुक्रवार को पुलिस द्वारा सूचना मिली कि जूई नहर के देवसर फीडर से एक किशोर का शव मिला है। शव की पहचान डाबर कॉलोनी निवासी आकाश के रूप में हुई। अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि आकाश के पिता विजय के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें