फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हनुमान ढाणी क्षेत्र स्थित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी के आवास में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे आठ हथियारबंद हमलावर घुस गए। आरोपियों ने घर में मौजूद सोनू की पत्नी व बच्चों को डराया धमकाया। इसी दौरान सोनू भी घर पहुंच गए। हमलावरों ने सोनू पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया। जिस पर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं परिजनों के चिल्लाने से आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने हमलावरों को काबू कर लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को मौके से काबू किया। वहीं बाइक और तेजधार हथियार भी बरामद किए।
विज्ञापन

सिटी पुलिस को दी शिकायत में हनुमान ढाणी वासी सोनू सैनी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सात आठ युवक कुल्हाड़ी, तलवार व तेजधार हथियारों से लैस उसके घर के अंदर जबरन घुस गए। उस समय वह पड़ोस में ही अपने दादाजी की मौत पर शोक में शामिल होने गया हुआ था। जब उसने घर से बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह घर की तरफ दौड़ा। घर में पहले से ही मौजूद हमलावरों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। लेकिन उसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। जिसके बाद भीड़ ने हमलावरों को काबू कर लिया। इस दौरान कुछ हमलावर भाग निकले। भागने वाले हमलावर अपनी बाइक व तेजधार हथियार वहीं छोड़ गए। सोनू सैनी ने बताया कि हमलावरों में कुछ युवकों को वह जानता है। कुछ अर्से पहले ही एक झगड़े के मामले में उसने समझौते का प्रयास किया था, इसी रंजिश को लेकर उस पर हमला हुआ है।
वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोनू सैनी पर हुए हमले की वीडियो वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी तुरंत हरकत में आ गए।
विज्ञापन

वर्जन:::
हमें सूचना मिली थी, जिसके बाद तुरंत पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तेजधार हथियार बरामद किए हैं। अभी तक सोनू सैनी की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। जैसे ही शिकायत मिलेगी, उसी आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- दशरथ इंचार्ज जैन पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें