फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम बाग में संदिग्ध हालात में मरे सात तोते और चार कबूतर

विज्ञापन
रामबाग में मृत तोते व कबूतर दिखाता युवक। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। रामबाग में संदिग्ध हालत में सात तोते और चार कबूतरों की मौत हो गई। बर्ड फ्लू की आशंका में कर्मचारियों ने उपायुक्त कार्यालय व पशुपालन विभाग को सूचना दी। सूचना के बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा तो कर्मचारियों ने उन्हें वहीं मिट्टी में दबा दिया।
विज्ञापन

मामला मंगलवार सुबह का है। सुबह राम बाग में अचानक एक के बाद एक सात तोते नीचे गिरे और दम तोड़ दिया। इसी दौरान चार कबूतर भी मर गए। ये देख कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया और बर्ड फ्लू की आशंका में उन्होंने इसकी सूचना उपायुक्त कार्यालय में दी। शाम करीब पांच बजे तक पशुपालन विभाग से कोई नहीं आया तो कर्मचारियों ने स्वयं ही मृत पक्षियों को मिट्टी में गड्ढा खोदकर दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें