फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की आशंका के बीच गिरे मुर्गों के दाम

विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर खुले पड़े मीट शॉप। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। बर्ड फ्लू की आशंका के बीच लोगों में भी खौफ बन गया है। लोगों ने चिकन खाने से हाथ खींचे तो दामों में भी एकाएक गिरावट आ गई। पोल्ट्री फार्म में जहां दाम आधे हो गए हैं वहीं रिटेल में बेचने वाले भी प्रति किलो में 20 से 30 रुपये कम करके बेच रहे हैं। वहीं शुक्रवार से इसमें 40 रुपये प्रति किलो की और गिरावट हो सकती है। बर्ड फ्लू को लेकर पोल्ट्री फार्म संचालक अधिक चिंतित हैं।
विज्ञापन

लगभग सभी पोल्ट्री फार्म संचालक अपने यहां तैयार मुर्गों को जल्द से जल्द बिक्री करने में जुट गए हैं। वहीं दो दिन से उनका काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। पोल्ट्री फार्म संचालकों का कहना है कि आगामी कुछ दिन और यह माहौल रहा तो उन्हें लॉकडाउन की तरह गड्ढ़े खोदकर मुर्गे दफनाने पड़ेंगे।
बर्ड फ्लू की आशंका के बीच पिछले दो दिन से पोल्ट्री फार्म संचालक बेहद चिंतित है। एक मुर्गा जो पहले 180 रुपये तक बिकता था, उसे अब 90 रुपये में भी खरीदार नहीं मिल रहे हैं। जिस कारण पोल्ट्री फार्म संचालकों को लॉकडाउन में हुए भारी नुकसान जैसी चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने बनाई रैपिड एक्शन फोर्स टीम
पशुपालन विभाग के स्थानीय अधिकारियों ने मुख्यालय से आए निर्देश के बाद रैपिड एक्शन फोर्स टीम बनाई है। जो जरूरत पड़ने पर सैंपलिंग करेगी। साथ ही सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए गए है कि वे घर-घर पशुओं को वैक्सीनेशन के दौरान लोगों को बर्ड फ्लू के बारे में जागरूक करें। अफवाहों पर ध्यान न दे और कहीं ज्यादा संख्या में पक्षी मरते हैं तो इसकी सूचना पशुपालन विभाग के चिकित्सकों को दें।
पिछले कुछ दिनों में दामों में काफी गिरावट आई है। करीब 10 दिन पहले 220-240 रुपये प्रति किलो तक मुर्गा बिक रहा था। अब वर्तमान में 200 रुपये तक बिक रहा है। वीरवार को 20 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। शुक्रवार से दाम में और कमी आने की उम्मीद है।
- राजबीर, मुर्गा विक्रेता
पहले लॉकडाउन के कारण खासा नुकसान हुआ, इसके बाद दिल्ली के रास्ते बंद होने के कारण दिक्कत आई और अब बर्ड फ्लू। पोल्ट्री फार्म अब घाटे का सौदा बनता जा रहा है। लॉकडाउन के कारण पूरा सिस्टम नए सिरे से करना पड़ा था। चिंतित है कि अब जो तैयार मुर्गे है, उनकी सप्लाई नहीं हुई तो क्या होगा। पहले एक मुर्गा 180-190 रुपये में बिकता था मगर अब 90 रुपये में भी खरीदार नहीं मिल रहे है। पोल्ट्री फार्म संचालकों को दो दिन में भारी नुकसान हुआ है और आने वाले दिनों में और ज्यादा होने की आशंका है।
- सूबेसिंह, फीड मिल संचालक ईशरवाल
वीरवार को मुर्गे के दाम में कमी आई है। अब 200 रुपये किलो बिक रहा है और शुक्रवार से 40 रुपये प्रति किलो की और गिरावट आने की बात कही जा रही है। अभी तो बाजार में मुर्गों की मांग है, आगे का नहीं कह सकते।
विज्ञापन

- रमेश कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें