फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला दिवस पर विद्यालय में लगाए बर्ड फीडर्स

Sun, 09 Mar 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव बलियाली में महिला दिवस पर आयोजित महिला सम्मान समारोह में मौजूद महिलाएं व अन्य। 
विज्ञापन
भिवानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जेसीआई स्टार की ओर से पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मातृ शक्तियों के सम्मान के साथ-साथ विद्यालय में कई जगह बर्ड फीडर्स लगाए गए। इनमें प्लास्टिक की बोतल में पक्षियों के लिए दान और लकड़ी के फ्रेम के साथ बांध करके अलग-अलग जगह पेड़ों पर लटकाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत जेसीआई भिवानी स्टार प्रधान संदीप अग्रवाल व संरक्षक गोपाल अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था ने पूरे शहर में यह मुहिम चला रखी है। जहां कहीं भी पक्षी जमीन पर बैठकर दाना खाते हैं, जिसे अन्य जानवर खराब करते रहते हैं। वहां उनकी संस्था की ओर से बर्ड फीडर्स लगाए जाते हैं ताकि पक्षियों को सुरक्षित स्थान पर दाना मिल सके और उसे कोई अन्य जानवर खराब न कर सके।
प्राचार्या डॉ. कुलवंत कौर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष और अनूठी पहल विद्यालय में की गई है। इसके तहत अध्यापक अध्यापिकाओं को बर्ड फीडर्स बनाना भी सिखाया गया और किस प्रकार से बोतल में छेद करके ऊपर से दाना डालना है यह सब विधि बताई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जेसी मनीष गुप्ता, एडवोकेट मुकेश खरकिया और निरंजन बंसल के अलावा विद्यालय के कुसुम लता, किरण सिवाच, पूजा, चारु, दर्शना, पुष्पा शर्मा, शालु, उर्मिला, ताराचंद, हेमंत शर्मा, सतीश कुमार, नरेंद्र राहड, पंकज कुमार उपस्थित रहे।

बलियाली में हुआ महिला सम्मान समारोह
बवानीखेड़ा। महिला दिवस पर गांव बलियाली के पंचायत घर में महिला सम्मान समारोह हुआ। सरपंच सचिन सरदाना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की व कार्यक्रम में ग्राम सचिव सुभाष कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए। पंचायत ने महिला पंच, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, महिला सफाई कर्मचारी, स्वच्छता से जुड़ी महिलाओं व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वच्छता के खंड समन्वयक दिनेश राठी, ग्राम सचिव सुभाष कुमार, सतीश, सरदार गुरबक्श सिंह मौजूद रहे।
प्रजापिता ऐश्वर्या विश्वविद्यालय परिसर में मनाया महिला दिवस

बवानीखेड़ा। प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा सोनीपत से लक्ष्मी दीदी ने शिरकत की। लक्ष्मी दीदी ने कहा कि महिला अपना वजूद भूलाकर हर किरदार निभाती है। वह साक्षात देवी है। जो हर घर को स्वर्ग बनाती है, नारी शक्ति का अवतार भी है। शाखा प्रबंधक रेणु दीदी ने कहा कि हमें त्योहार सदैव सादगी पूर्वक मनाना चाहिए। इस अवसर पर मोठ गांव से आई साधना, सविता हांसी, कमलेश, प्रेरणा, मीनू कुमारी, सूबे सिंह मौजूद रहे।

सकसं कार्यालय में विभिन्न संगठनों ने मनाया महिला दिवस

भिवानी। सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, किसान सभा व सीटू के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की संयुक्त रूप से सुमेर आर्य, संतोष देशवाल, नरेश शर्मा, सुशीला सरोहा व प्रताप सिंह सिंहमार की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का संचालन बिमला घणघस ने किया।
बिमला घणघस ने आज के दौर में महिलाओं की दयनीय स्थिति पर विचार रखें। उन्होंने कहा कि गरिमापूर्ण जीवन हमारा अधिकार है। मुख्य वक्ता रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मा. वजीर सिंह रहे। कार्यक्रम के अंत में शहर में प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने 17 सूत्री मांगपत्र तहसीलदार के माध्यम से सरकार के नाम सौंपा। इस मौके रेणु शर्मा, गंगा, मूर्ति, शारदा, सरोज, लाली, शकुंतला मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें