चालक ने युवकों पर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी छीनने का आरोप लगाया
शुक्रवार को गांव अटेला कलां में बाइक सवार युवकों ने ट्रक चालक से मारपीट कर दी।
ट्रक चालक ने युवकों पर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी छीनने का आरोप लगाया है। घायल चालक को दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले को लेकर पुलिस के पास अभी कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव अटेला कलां निवासी ट्रक चालक संजय कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को गुरुग्राम से अपना ट्रक लेकर अपने गांव आ रहा था इसी बीच जब वह अटेला बस स्टैंड के नजदीक पहुंचा। तभी बाइक सवार दो युवकों ने ट्रक को रुकवा लिया । युवकों ने उस पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित चालक ने बताया कि हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी युवक उसके पास मौजूद डेढ़ लाख रुपये भी छीन ले गए। घटना के दौरान कुछ ग्रामीण उस तरफ दौड़े तो हमलावर मौके से भाग निकले। परिजनों ने घायल चालक को दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।