फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचला

Fri, 22 Aug 2014 12:31 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद रोड पर गांव धनाना-तालू के बीच बाइक से स्कूल जा रहे दो छात्रों को एक हाइवा ट्रक ने कुचल लिया। दोनों को गंभीर हालत में परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। जताई वासी करीब 18 वर्षीय छात्र अजय व तालू वासी करीब 17 वर्ष छात्र शोबित दोनों बाइक से स्कूल जा रहे थे। दोनों धनाना के सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। अजय बारहवीं और सोबित 11वीं कक्षा में पढ़ता था। जैसे ही दोनों तालू व धनाना के बीच ईंट-भट्ठे के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मारी। ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए। कुछ ने बच्चों को पहचाना और परिजनों को सूचना दी। दोनों बच्चाें को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर मुंढाल चौकी पुलिस मौके पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया। इसके बाद सामान्य अस्पताल में परिजनों के बयान लेकर शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया। दोपहर बाद दोनों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मामले की जांच कर रहे हवलदार विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक छात्र अजय के पिता ध्रुव भगत के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। हाइवा ट्रक पुलिस के कब्जे में है और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जताई व तालू में छाया मातम
हादसे की सूचना पर जताई और तालू गांव में मातम छा गया। अजय दो बहनों ललिता व मोनिका का इकलौता भाई था। शोभित दो भाइयों में बड़ा था। हादसे के बाद दोनों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बस से जाते थे स्कूल, जल्दी पहुंचने के लिए लाए बाइक
अजय व शोभित हर रोज अपने कुछ अन्य साथियों के साथ बस से स्कूल जाते थे। बृहस्पतिवार को तालू बस अड्डे पर बाइक से जाने की योजना बनाई। दोनों कहीं से बाइक लेकर आए। तालू में उनका एक और साथी बाइक पर सवार हुआ मगर वह वहीं उतर लिया। दोनों बाइक से जल्दी स्कूल पहुंचने के लिए निकले और धनाना गांव में ईंट भट्ठे के पास हाइवा ट्रक के साथ यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें