फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बापोड़ा रोड पर आश्रम के समीप भिवानी से गांव सूई लौट रहे एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार देर शाम हुआ। शव का बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव सूई निवासी राजबीर ने बताया कि वह एक मिल में नौकरी करता है। मंगलवार को वह अपनी ड्यूटी पर था कि इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसके छोटे भाई सतीश का बापोड़ा रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। इस सूचना पर वह मौके पर पहुंचा, जहां उसका भाई सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा था और पास मेें ही उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त थी। किसी अज्ञात वाहन ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में सतीश को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। सदर पुलिस थाना एसएचओ विद्यानंद ने बताया कि पुलिस ने राजबीर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें