फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव मिताथल के समीप डंपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और सोमवार दोपहर को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव मिताथल निवासी बारूराम ने बताया कि रविवार रात आठ बजे उसका 38 वर्षीय भतीजा सुनील कुमार बाइक पर भिवानी से अपने घर जा रहा था। वह गांव मिताथल के बस स्टैंड पर पहुंचा तो तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त वह उसकी बाइक के पीछे ही गांव आ रहा था। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनील कुमार शहर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी था। वह दो मासूम बच्चों का पिता था।
गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई सीताराम ने बताया कि शव का सोमवार दोपहर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें