फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भुरटाना माइनर टूटी, बास चैनल ड्रेन ओवरफ्लो, 150 एकड़ फसल डूबी, खेत बने तालाब

Tue, 02 Sep 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के गांव मिलकपुर में ड्रेन टूटने के बाद खेतों में भरा पानी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
तोशाम/बवानीखेड़ा (भिवानी )। क्षेत्र में सोमवार को हुई जोरदार बारिश और सिंचाई व्यवस्था की खामियों ने किसानों की मुसीबतें बढ़ा दीं। तोशाम-हांसी मार्ग पर भुरटाना माइनर टूटने और तोशाम-सिवानी मार्ग पर रजवाहा ओवरफ्लो होने से करीब 100 एकड़ में फसलें पानी में डूब गईं, वहीं मिलकपुर में बास मल्टीपर्पज चैनल ड्रेन के ओवरफ्लो होकर टूटने से 50 एकड़ में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। खेतों और मकानों तक पानी घुस गया। किसानों ने प्रशासन से मौके पर गिरदावरी कराकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

तोशाम क्षेत्र के संडवा निवासी सज्जन और सुखबीर ने बताया कि सोमवार को हुई भारी बारिश से खेत तालाब बन गए और धान, कपास व बाजरे की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। सिवानी मार्ग पर पानी निजी विद्यालय तक पहुंच गया वहीं कई मकानों में भी पानी भर गया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश से पहले ही फसलें प्रभावित थीं, अब माइनर और रजवाहा की टूट-फूट से हालात गंभीर हो गए हैं।
सिंचाई विभाग के एसडीओ राकेश ने बताया कि भुरटाना माइनर को ठीक करने का काम जारी है और जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी। वहीं मिलकपुर गांव के किसान साधुराम, सतबीर, सुनील, सुरेश, नरेश, रमेश, महताब, राजेश और रवि ने बताया कि ड्रेन का पानी खेतों में घुसने से महीनों की मेहनत और लाखों रुपये की लागत डूब गई। धान और मूंग की फसल कटाई के लिए तैयार थी, जबकि कपास और बाजरा अच्छी अवस्था में थे लेकिन ड्रेन की सफाई और मरम्मत समय पर न होने से यह हालात बने। किसानों ने कहा कि जलभराव से अगले कई दिनों तक खेतों में काम नहीं हो पाएगा जिससे अगली फसल की बिजाई भी प्रभावित होगी। उन्होंने ड्रेन की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन


बवानीखेड़ा में बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश पर बवानीखेड़ा शहर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 30 सितंबर तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता जय सिंह को बाढ़ नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका हेल्पलाइन नंबर 9812022224 जारी किया गया है। कंट्रोल रूम में दिन की ड्यूटी पर अभय सिंह (7056481770) और रात की ड्यूटी पर सत्यवान (7404308617) तैनात रहेंगे। कर्मचारी बारिश, जलभराव, निचले इलाकों में अवसाद या बाढ़ से संबंधित शिकायतें रजिस्टर में दर्ज करेंगे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि बारिश के दौरान किसी भी समस्या की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें ताकि समय पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें