फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी में जीता बेस्ट बॉक्सर का खिताब

Wed, 27 Dec 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 जैसमिन लंबोरिया को बेस्ट बॉक्सर का ​खिताब देते अति​थि। स्वयं
विज्ञापन
भिवानी। ग्रेटर नोएडा में चल रहे 7वीं एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में बुधवार को भिवानी की 60 किलोग्राम भार वर्ग में महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने अपने गोल्डन पंच जड़कर बेस्ट बॉक्सर का खिताब जीता। जैस्मिन लंबोरिया ने पिछले ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला बॉक्सर सिमरनजीत कौर को हरा शानदार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

जैस्मिन के चाचा और कोच संदीप लंबोरिया ने बताया कि अब अगले महीने पटियाला में ओलंपिक क्वालिफाई के लिए कैंप लगेगा। उसने उम्मीद जताई है कि जैस्मिन लंबोरिया को ओलंपिक का टिकट मिल जाएगा। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही है। उसने बताया कि जैस्मिन ने हाल ही में चीन में हुए एशियन खेलों में भी भागेदारी की थी। जैस्मिन के गोल्ड मेडल जीतने पर परिजनों में भी खुशी का माहौल है।

वुमन नेशनल चैंपियनशिप में महिला मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण पदक
भिवानी। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 21 से 27 दिसंबर तक 7वीं एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप हुई। प्रतियोगिता में गुरु द्रोणाचार्य कैप्टन हवासिंह बॉक्सिंग अकादमी की दो महिला मुक्केबाज पूजा बेहरा व नूपुर श्योराण ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन




अकादमी महासचिव प्रीतम दलाल ने बताया कि शादी के बाद पूजा बोहरा का नेशनल के 75 किलोग्राम भार वर्ग में पहला स्वर्ण पदक है। प्रतियोगिता के 81 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में नूपुर श्योराण ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कोच संजय श्योराण ने विजेता महिला मुक्केबाजों को शुभकामनांए देते हुए बताया कि इन मुक्केबाजों ने पहले भी नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में अनेक पदक जीते हैं। अकादमी अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि भिवानी जिले को बॉक्सिंग के कारण मिनी क्यूबा के नाम से जाना जाता है। यहां की महिला मुक्केबाज नेशनल स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें