परिजनों के साथ रुचिका सिंह व महंत डॉ अशोक गिरी महाराज।
भिवानी। अमेरिका में 26 जून से 6 जुलाई तक वर्ल्ड साइक्लिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में कई देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। भारत से देश का प्रतिनिधित्व रुचिका सिंह करेंगी। रुचिका सिंह भिवानी की बेटी है। फिलहाल वे अपनी पढ़ाई गुरुग्राम से पूरी कर रही हैं।
रुचिका के पिता शिक्षा विभाग गुरुग्राम में सहायक शिक्षा अधिकारी के पद पर हैं और माता मंजू अहलावत हरियाणा पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। रुचिका के पिता जगदीश अहलावत ने बताया कि रुचिका का साइक्लिंग इवेंट में चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में रुचिका के चयन के बाद रुचिका ने शहर के जहरगिरि आश्रम के महंत डॉ. अशोक गिरि महाराज का आशीर्वाद लिया। रुचिका ने बताया कि उनकी यह प्रतियोगिता बर्मिंघम, अलबामा में होगी। इसके लिए उनकी पूरी तैयारी है और देश के नाम मेडल लेकर आएगी। रुचिका को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने खेल कोटे से पुलिस विभाग में नियुक्ति प्रदान की है।