फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सेक्टर 13 की मांगों के लिए पार्षदों ने एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Mon, 26 May 2025 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र कुमार को मांग पत्र सौंपते पार्षद संदीप यादव व पार्षद सुभाष तंवर।
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सेक्टर 13 की समस्याओं के लिए नगर परिषद पार्षद संदीप यादव व पार्षद सुभाष तंवर ने एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र कुमार को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

पार्षदों ने बताया कि शहर के पॉश इलाकों में शामिल सेक्टर-13 में पीने के पानी का संकट है। इस दौरान पार्षदों ने एक अतिरिक्त वाटर टैंक बनवाए जाने की मांग की। साथ ही कुछ इलाकों में बूस्टर का निर्माण करवाया जाने की मांग रखी।
पार्षदों ने सौंपे मांगपत्र में बताया कि सेक्टर के कई क्षेत्र ऐसे हैं। जहां पर गर्मी के मौसम में पानी की सप्लाई पहुंचती ही नहीं। इससे लोग परेशान हैं। पार्षदों ने सौंपे मांग पत्र में बताया कि एचएसवीपी के मार्केट में कोई बाथरूम नहीं है।
विज्ञापन

इस पर अधिकारी ने बताया कि वे जल्द ही सभी मार्केटों का निरीक्षण करवा कर यह पता करेंगे कि मार्केट में बाथरूम बनाए जाने के लिए जगह उपलब्ध है। जगह मिलने पर बाथरूम का निर्माण करवा दिया जाएगा। इस पर कार्यकारी अभियंता ने बताया कि वे जल्द ही सेक्टर में सुविधाओं का विस्तार करवाएंगे, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें