फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भिवानी का मुक्केबाज सचिन, जैस्मिन ने किया 16 के राउंड में प्रवेश

Fri, 31 May 2024 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
मुक्केबाज सचिन को विजेता घो​​षित करते रेफरी। 
विज्ञापन
भिवानी। पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए थाईलैंड में ओलंपिक क्वालिफायर मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें वीरवार को हुए भारतीय मुक्केबाजों के मुकाबलों में भिवानी के मुक्केबाज सचिन सिवाच व महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने अपने-अपने भार वर्ग में जीत दर्ज की है। सचिन ने तुर्की के मुक्केबाज को 0-5 से व जैस्मिन ने भी अजरबैजान के मुक्केबाज को 0-5 से मात दी है।
विज्ञापन

इससे सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गया है और जैस्मिन 32 से 16 के राउंड में पहुंच गई हैं। सचिन का मुकाबला फ्रांस के मुक्केबाज के साथ शुक्रवार को होगा। दरअसल, ओलंपिक क्वालिफायर मुकाबलों का आयोजन 24 मई से 2 जून तक थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में किया जा रहा है। इनमें वीरवार को हुए मुकाबलों में भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार जीत दर्ज की है। अब तक हुए मुकाबलों में भिवानी जिले के गांव मिताथल निवासी मुक्केबाज सचिन सिवाच लगातार सफलता का परचम लहरा रहे हैं।
सचिन सिवाच लगातार जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रवेश कर चुका है। वीरवार को हुए मुकाबले में सचिन ने 57 किलो भार वर्ग में तुर्की के मुक्केबाज को 0-5 से मात दी है। इसके बाद सचिन 16 से 8 के राउंड में पहुंच गया है। सचिन सिवाच का क्वार्टर फाइनल मुकाबला शुक्रवार को फ्रांस के मुक्केबाज से होगा। वहीं, भिवानी की महिला मुक्केबाज भी लगातार सफलता हासिल कर रही है। वीरवार को हुए मुकाबलों में महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने अजरबैजान के मुक्केबाज को 0-5 से मात दी है। इसके बाद जैस्मिन ने 32 से 16 के राउंड में प्रवेश किया है। अब जैस्मिन का अगले राउंड का मुकाबला शनिवार को होगा।
विज्ञापन




वीरवार को हुए भारतीय मुक्केबाजों के मुकाबलों में भिवानी के मुक्केबाज सचिन सिवाच व महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने अपने-अपने भार वर्ग में जीत दर्ज की है। सचिन ने तुर्की के मुक्केबाज को 0-5 से व जैस्मिन ने भी अजरबैजान के मुक्केबाज को 0-5 से मात दी है। इससे सचिन सिवाच क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गया है और जैस्मिन 32 से 16 के राउंड में पहुंच गई है। सचिन का मुकाबला फ्रांस के मुक्केबाज के साथ शुक्रवार को होगा। जैस्मिन का अगले राउंड का मुकाबला शनिवार को होगा।
विज्ञापन

- अनिल टेकराम, कोच, सचिन सिवाच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें