फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ओलंपिक कोटे से एक कदम दूर भिवानी का मुक्केबाज सचिन

Fri, 31 May 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
​भिवानी के मुक्केबाज सचिन को विजेता घो​षित करती महिला रेफरी।
विज्ञापन
भिवानी। पेरिस ओलंपिक कोटा प्राप्त करने के लिए थाईलैंड में ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को हुए मुकाबलों में भारतीय मुक्केबाजों ने जमकर मुक्के का दम दिखाया। इनमें भिवानी के मुक्केबाज सचिन सिवाच ने सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवेश किया है। सचिन ने फ्रांस के मुक्केबाज को 4-1 से मात दी है।
विज्ञापन




अब सचिन ओलंपिक कोटे से महज एक कदम की दूरी पर है। सचिन का सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को फिलीस्तीन के मुक्केबाज के साथ होगा। दरअसल, ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबलों का आयोजन थाईलैंड के बैंकाक शहर में किया जा रहा है। शुक्रवार को हुए मुकाबलों में हरियाणवी मुक्केबाजों ने मुक्के की धाक जमाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इनमें भिवानी के मिताथल निवासी मुक्केबाज सचिन सिवाच ने फ्रांस के मुक्केबाज को 4-1 से मात देते हुए सेमी फाइनल में प्रवेश किया है। सचिन ओलंपिक के लिए आयोजित किए गए क्वालीफायर मुकाबलों में लगातार एक तरफ जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचा है।

आर्मी में हवलदार के पद तैनात मिताथल निवासी सचिन सिवाच ने महज 12 साल की उम्र में ही मुक्केबाज बनने के लिए सपने देखना शुरू कर दिया था। सचिन के अंदर मुक्केबाज बनने का जज्बा इतना कि खेलना शुरू करने के छह महीने बाद हुए स्कूली नेशनल मुकाबलों में ही जीत दर्ज की थी। सचिन का सेमी फाइनल मुकाबला शनिवार को फिलीस्तीन के मुक्केबाज के साथ होगा। सचिन के सेमीफाइनल में पहुंचने पर गांव में मिताथल में खुशी का माहौल है। सचिन की जीत पर पिता अनिल, माता सुमन, दादा जिले सिंह चाचा पवन, देवा उर्फ देवेंद्र, सुधीर हवलदार, साधु कोच, कर्ण सिंह, रजनीश फौजी, राजेश भांजा ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें