फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महंगा हुआ भिवानी से हांसी का सफर, टोल शुरू होने से बस किराया पांच रुपये बढ़ाया

विज्ञापन
भिवानी का सामान्य बस अड्डा।
विज्ञापन
भिवानी। बवानीखेड़ा में टोल शुरू होने के कारण भिवानी से हांसी का सफर महंगा हो गया है और रोडवेज व प्राइवेट बसों में प्रति सवारी पांच रुपये किराया बढ़ा दिया गया है। इसके चलते अब भिवानी से हांसी का किराया 45 रुपये से बढ़कर 50 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

टोल लागू होने के बाद यात्रियों को चाहे टोल पार करना हो या नहीं सभी को अतिरिक्त पांच रुपये किराया देना होगा। एनएचएआई द्वारा भिवानी-हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने के बाद बवानीखेड़ा में टोल टैक्स लगाया गया है जिसके चलते बस किराए में यह वृद्धि की गई है। भिवानी से हांसी की दूरी 38 किलोमीटर है और अब इस दूरी के लिए यात्रियों को 50 रुपये चुकाने होंगे।
यात्रियों का कहना है कि टोल बवानीखेड़ा से आगे हांसी मार्ग पर लगाया गया है ऐसे में भिवानी से बवानीखेड़ा तक किराया बढ़ाना उचित नहीं है। इससे इस मार्ग पर आने वाले विभिन्न गांवों के यात्रियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रति स्टेशन भी लगेंगे पांच रुपये अतिरिक्त किराया
बवानीखेड़ा टोल के कारण बसों में प्रति स्टेशन भी पांच रुपये की वृद्धि की गई है। यदि कोई यात्री टोल से पहले भिवानी से गांव प्रेमनगर, जाटू लोहारी या बवानीखेड़ा तक जाता है या प्रेमनगर से जाटू लोहारी के बीच सफर करता है तब भी उसे अतिरिक्त पांच रुपये किराया देना होगा। इससे इस रूट पर प्रतिदिन सफर करने वाले करीब दस हजार यात्री प्रभावित होंगे।

बवानीखेड़ा में टोल टैक्स शुरू होने के कारण भिवानी से हांसी रूट पर पांच रुपये किराए की वृद्धि की गई है। इस संबंध में निदेशालय को भी पत्र लिखा गया है। -दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें