फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सोमवार से शुरू होगी भिवानी से चंडीगढ़ जाने वाली बस सेवा

Fri, 30 Jan 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर का सामान्य बस अड्डा।
विज्ञापन
भिवानी। 152डी से होकर चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले करीब एक माह से धुंध के कारण बंद भिवानी से वाया 152डी होकर चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस का सोमवार से संचालन होगा। वहीं, रोडवेज द्वारा अब इस बस का 152डी पर एंट्री करने का मार्ग बदला गया है। हालांकि, बस चलने की समय सारिणी पहले वाली ही रहेगी।
विज्ञापन

दरअसल, सर्दियों के मौसम में धुंध छाने व ठंड के कारण सवारियां कम मिलने के कारण रोडवेज द्वारा दिसंबर माह में भिवानी से वाया 152डी होकर चंडीगढ़ जाने वाली बस को बंद कर दिया गया था। सुबह चार बजे चलने वाली इस बस को ठंड के कारण सवारियां कम मिलने से रोडवेज को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा था। इस कारण यह बस सेवा दिसंबर माह से बंद चल रही थी। अब रोडवेज द्वारा इस बस को फिर से सोमवार से आरंभ किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

अब गांव चांग से 152डी पर एंट्री करेगी चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस
चंडीगढ़ के लिए चलने वाली रोडवेज सुबह चार बजे बस स्टैंड से रवाना होती है। पहले यह बस बस स्टैंड से सीधे खेरड़ी मोड़ से 152डी पर एंट्री करती थी। ऐसे में सवारियां कम होने के कारण रोडवेज को कम राजस्व मिल रहा था। ऐसे में विभाग द्वारा रूट में फेरबदल करते हुए अब इस बस को बस स्टैंड से रोहतक गेट, महम गेट होते हुए गांव चांग के पास बने कट से 152डी मार्ग से एंट्री करवाई जाएगी। जिससे शहर के साथ-साथ गांवों के यात्रियों को भी इस बस की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


सोमवार से वाया 152डी होकर चंडीगढ़ जाने वाली बस का संचालन फिर से किया जाएगा। अब यात्रियों की सुविधा के लिए इस बस की एंट्री खेरड़ी मोड़ गांव चांग के पास से 152डी पर एंट्री होगी। जिससे शहर के यात्रियों के साथ-साथ ग्रामीण यात्रियों को भी इस बस की सुविधा मिलेगी। बस चलने की समय सारिणी पहले वाली ही रहेगी।
विज्ञापन

- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें