फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे बारिश से तर-बतर हुआ शहर

Thu, 01 Jun 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सड़क पर भरे पानी के बीच से गुजरता आटो रिक्शा।
विज्ञापन
भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए बारिश राहत लेकर आई। डेढ़ घंटे में 14 एमएम बरसात हुई तो तापमान सात डिग्री लुढ़क कर 35 पर आ गया। बारिश ने प्रशासन की बरसाती पानी से निपटने के दावों की भी पोल खोल दी। बड़े नालों की सफाई नहीं होने के कारण कुछ क्षेत्रों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब पौने 10 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। शुरूआत में तेज बरसात के बाद डेढ़ घंटे तक हलकी बूंदाबांदी चलती रही। भिवानी शहर और आसपास के क्षेत्र में करीब 14 एमएम बरसात दर्ज की गई। बारिश से अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बरसात के कारण दिनभर मौसम खुशगवार रहा। इस दौरान प्रशासन के बरसाती पानी से निपटने के दावे की भी पोल खुल गई। शहर के कुछ क्षेत्रों में जलभराव हुआ तो अधिकतर मुख्य मार्गों के किनारे जलभराव रहा। गवर्नमेंट स्कूल के बाहर, घंटाघर चौक के पास, कन्हीराम अस्पताल क्षेत्र, हनुमान ढाणी क्षेत्र, विकास नगर के पिछले हिस्से में जलभराव हुआ।
--
अभी बाकी है नालों की सफाई            
नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से अप्रैल से मई माह के आरंभ तक सभी नालों की सफाई की जाती है। इस वर्ष 30 अप्रैल तक बरसाती नालों की सफाई का प्लान बनाया गया था लेकिन अभी तक सफाई नहीं हुई है। गोशाला मार्केट के पास, खाखी बाबा मंदिर क्षेत्र, दिनोद गेट चौकी क्षेत्र में नाले गाद से भरे पड़े हैं। रोहतक गेट से दादरी गेट तक नालों की सफाई तो की गई है लेकिन गाद निकालकर किनारे पर ही रख दिया गया है। ऐसे में बरसात आती है तो सारा गाद फिर से नालों में होगा।            
विज्ञापन

--
पिछले साल से नहीं लिया सबक
पिछले साल रिकार्ड तोड़ बरसात हुई थी। घंटों तक जलभराव के कारण शहर की सारी सड़कें टूटकर बिखर गई थी। पेयजल  लाइन डैमेज हो गई थी। अनेक जगह जमीन धंसने से सड़कें भी धंस गई। उस समय भविष्य में बरसाती पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था बनाने का प्लान बना। लेकिन एक साल बीतने के बाद प्लान अब तक भी फाइलों में ही सिमट कर रह गया है। बरसाती पानी निकासी के लिए चार डिस्पोजल बनाने का प्लान बनाया लेकिन अभी इन्हें मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में इस बार भी बरसाती पानी आमजन के लिए आफत बनेगा।       
--
बारिश से चांग के किसान खुश
चांग कसबे में करीब एक घंटे तक जोरदार बरसात हुई। अच्छी बरसात से किसान तो खुश हुए, लेकिन कसबे की कई गलियों में पानी भर गया। पीएनबी बैंक के पास गली नंबर एक, महम-भिवानी मार्ग, गोलागढ़ी रोड आदि मार्गों पर जलभराव राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना।  किसान पप्पू, सुरेश, मौजी आदि ने बताया कि नहरी पानी का इंतजार था, लेकिन नहर के पानी से पहले बरसात आ गई। यह अच्छा हो गया।
विज्ञापन

--
कहां कितनी बरसात      
क्षेत्र            बरसात       
भिवानी            14 एमएम      
लोहारू            18 एमएम      
सिवानी            10 एमएम      
बवानीखेड़ा        10 एमएम      
तोशाम            08 एमएम     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें