फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी पुलिस ने छह माह में पकड़े 238 आरोपी

Sat, 05 Jul 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिला पुलिस ने पिछले छह महीने में अपराधियों पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई की। इसके तहत जिले में नशीला पदार्थ बेचने, जुआ सट्टा खेलने, अवैध शराब रखने, बेचने वाले और बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों को कानून का भय दिखाया। इसके तहत 166 मामले दर्ज कर इनमें कुल 238 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन



शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई :

मामले दर्ज : 30
गिरफ्तार आरोपी : 47

बरामदगी का विवरण :
अवैध पिस्तौल : 34
रिवाल्वर : 01

बंदूक : 01

कारतूस : 45


एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई :
मामले दर्ज : 40
आरोपी गिरफ्तार : 69

बरामद नशीले पदार्थ :
गांजा : 285 किलो, 63 ग्राम
हेरोइन : 155 ग्राम, 460 मिलीग्राम
अफीम : 03 किलो, 311 ग्राम
डोडा पोस्त : 123 किलो, 50 ग्राम
स्मैक : 17 ग्राम, 730 मिलीग्राम
चरस : 4 किलो, 173 ग्राम



आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई :

मामले दर्ज : 77
गिरफ्तार आरोपी : 83

बरामद अवैध शराब :
देसी शराब ठेका : 4,176 बोतल
अंग्रेजी शराब : 1,034 बोतल
बीयर : 3,260
पुलिस ने 263 लीटर लाहन समेत कुल 58 बोतल कच्ची शराब बरामद की है।

जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई :
मामले दर्ज : 19
आरोपी गिरफ्तार : 39
बरामद राशि : 02,45,910 रुपये

यदि किसी भी नागरिक को नशा तस्करी, अवैध रूप से जुआ, सट्टा खेलने, अवैध शराब बेचने या अन्य किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना, चौकी में दें। पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नंबर 112, 01664-242744, 88140-11461 पर भी सूचना दी जा सकती है।- मनबीर सिंह, एसपी, भिवानी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें