भिवानी। 19 से 21 जुलाई तक पानीपत के पटी कलियाना में 23वीं राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें भिवानी के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 पदक जीते।
विजेता खिलाड़ियों का राजपूत धर्मशाला में जिला कराटे डो संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कराटे कोच डॉ. प्रवीण गहलोत ने बताया कि प्रतियोगिता में भिवानी के 34 खिलाड़ियो न भाग लिया। इनमें से 31 खिलाड़ियो ने अपने-अपने वर्ग में 6 स्वर्ण सहित कुल 31 पदक जीते।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जूनियर पुरुष वर्ग में रिहान और लैविश ने स्वर्ण पदक, करण जोत ने रजत पदक, अर्जुन ने कांस्य पदक जीता। जूनियर पुरुष वर्ग में गौरव और सुमित सुई ने रजत पदक, रोहन ने कांस्य पदक और सीनियर पुरुष वर्ग में अमन और प्रीक्षित ने स्वर्ण पदक, नसीब ने रजत पदक व पंकज, सुशील और रोहित ने कांस्य पदक जीते। महिला सब जूनियर वर्ग में भव्य गहलोत ने स्वर्ण पदक, अवनी और मन्नत ने कांस्य पदक, महिला जूनियर वर्ग में पायल ने रजत पदक, महिला सीनियर वर्ग में अंजलि ने स्वर्ण पदक, करुणा और ज्योति ने कांस्य पदक जीते।
वहीं सब जूनियर पुरुष टीम काता इवेंट में नवीन, रोहन, अंकित ने कांस्य पदक, जूनियर पुरुष टीम काता वर्ग में करण, कनिष्क, आकाश ने कांस्य पदक, सीनियर पुरुष वर्ग में पंकज, मोहित और अभय ने रजत पदक जीता। सब जूनियर महिला टीम काता वर्ग में तान्या, अनन्या और नव्या ने कांस्य पदक जीता। कोच प्रवीण गहलोत ने बताया कि भिवानी के 14 खिलाड़ियों का चयन आगामी 16 से 18 अगस्त को पंचकूला में होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। संघ के चेयरमैन लाल सिंह तंवर और अध्यक्ष भानु प्रकाश शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।