फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना के ओपीडी टाइम बदला, मरीजों का हंगामा

Tue, 18 Oct 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अस्पतालों में मरीजों की फाइल इमेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी में बिना किसी सूचना के सोमवार को सामान्य अस्पताल की ओपीडी का समय बदला तो मरीज उखड़ गए। एक से लेकर डेढ़ घंटे इंतजार के बाद ओपीडी का गेट खुला। नाराज मरीजों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। मरीजों का कहना है कि ओपीडी के समय में बदलाव की पूर्व सूचना नहीं दी गई। यहां तक कि सोमवार को गेट पर नोटिस तक नहीं चस्पाया गया।

सामान्य अस्पताल की ओपीडी का समय अब तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक था। जिसे सोमवार से बदलकर सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक किया गया है। मगर इस बारे में न कोई सूचना दी गई और न ही ओपीडी गेट पर कोई नोटिस चस्पाया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह की तीन छुट्टियों और फिर रविवार आने के कारण सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह सात बजे ही लोग अस्पताल के गेट के सामने भीड़ लगाए खड़े थे। सभी पहले पर्ची (ट्रीटमेंट स्लिप) लेकर इलाज कराने की जल्दी में नजर आए।
देखते ही देखते आठ बज गए मगर ओपीडी के गेट नहीं खुले। जिस कारण मरीजों में असमंजस की स्थिति हुई कि कहीं आज कोई अवकाश तो नहीं है। आसपास व इमरजेंसी में पता किया तो पता लगा कि समय बदल गया है। सुबह करीब पौने बजे सफाई कर्मचारी वहां पहुंचे और ओपीडी का गेट खोला। स्टाफ सदस्यों का आना सवा नौ बजे तक चला। न कोई सूचना और न कोई नोटिफिकेशन होने से गुस्साएं मरीजों और उनके तीमानदारों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

नोटिस चस्पा है आठ बजे का समय
सामान्य अस्पताल ओपीडी के मुख्य गेट पर समय बाबत नोटिस चस्पा है, वह पुराना है। जिसमें 16 अप्रैल से ओपीडी समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक लिखा है। यह नोटिस भी मरीजों को भ्रमित कर रहा है।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल की ओपीडी में गर्मियों और सर्दियों का अलग-अलग समय निर्धारित है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस कारण समय बदला गया है। अब समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे का है।
डॉ. रघुवीर शांडिल्य, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, सामान्य अस्पताल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें