फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में फर्जीवाडे़ की बू

Mon, 17 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकेले वार्ड 27 और 12 में सामने आए करीब 40 से ज्यादा वोटगलतियों का पुलिंदा बनी मतदाता सूची में अब फर्जीवाडे की बू आने लगी है। एक मतदाता के दो वार्डों में वोट दर्शाए गए हैं। दो-दो वार्डों में डबल वोट के हजारों मामले हैं। यूं कह सकते हैं कि हर वार्ड में सौ-सौ लोगों के दो-दो वार्डों में वोट बने हैं। डबल वोटों का खेल लापरवाही कहे या उम्मीदवारों का खेल मगर चुनाव के परिणाम पर असर लाजिमी है। सूत्र बताते हैं कि चुनाव लड़ने इच्छुक उम्मीदवारों ने ही नप कर्मचारियों के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया है। फर्जीवाडे़ में नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों के नाम भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कहीं मतदाता के दो मकान तो कहीं फर्जी मकान
डबल वोट अधिकतर मतदाताओं ने अपने मकानों का फर्जी पता दिया है। किसी का मकान वार्ड 27 में है और वार्ड 12 में जिस मकान का पता दिया गया है वहां कोई और ही रहता है। कुछ ने अपने आपको किराये पर दिखाया है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी है, जिनके शहर में मकान के अलावा कहीं खाली प्लॉट भी है तो वहां भी रिहायश दिखाकर वोट बनवा लिए है।

सिर्फ चुनाव के लिए खेला गया खेल
विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के इच्छुक पूर्व पार्षद, निवर्तमान पार्षद व उम्मीदवार डबल वोट के घोटाले के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे है। वार्ड 11 से रोशन लाल, निवर्तमान पार्षद शीला गौरा ने आरोप लगाए कि उनके वार्ड में चुनाव लड़ने के कुछ उम्मीदवारों ने ही धोखाधड़ी कर सैकड़ों वोट डबल-डबल बनवाए है। वार्ड 11 व 12 में जिनके मकान नहीं, उनके भी वोट बने है।
विज्ञापन


यूं बने है डबल-डबल वार्ड
वार्ड 27 के 2324, 2326, 2229, 2329, 2332, 2343, 2346, 2335, 2344, 2333,2344, 3317, 2321, 2319, 2331, 2322,2327,2330, 2313, 2370, 2267, 2316, 2318, 2319, 2317,2367, 2267, 2328 नंबर पर जो मतदाता है, उन्हीं के वार्ड 12 में 01, 02, 04, 06, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21, 21, 22, 77, 81, 82, 83, 86, 90, 91, 92,105, 122 आदि नंबर पर है।

डबल-डबल वोट बनने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मतदाता सूची की शिकायतों पर एसडीएम ने सुनवाई की थी और नप कर्मचारियों ने जांच के बाद ठीक करवाया है। अब अगर किसी के डबल बने हैं तो एक जगह से रद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सुंदर सिंह, एमई, नगर परिषद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें