फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कार टकराई, दादी व पौते की मौत

Mon, 18 Apr 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दादरी-दिल्ली प्रमुख सड़क मार्ग पर गांव इमलोटा के समीप दो कार आपस में टकरा जाने से दादी-पौते की मौत हो गई।  मृतक फरीदाबाद शादी-समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव अटेला निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला सत्यवती व उसका सात वर्षीय पोता समीर कार में सवार होकर गांव अटेला से फरीदाबाद शादी में जा रहे थे। इस कार को बुजुर्ग सत्यवती का बेटा अनिल चला रहा था। कार  मेें अनिल की पत्नी व उसकी बहन भी सवार थी। दोपहर बाद जब वे गांव इमलोटा के समीप पहुंचे तो झज्जर की ओर से आ रही एक अन्य कार ने ओवरटेक  का प्रयास किया जिससे दोनो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर होने पर कार सड़क से दूर जा गिरी। दादरी से जा रही कार में सवार बुजुर्ग महिला सत्यवती व उसके पौते को गंभीर चोटें आई। कार चालक अनिल व उसकी पत्नी  तथा उसकी बहन को मामूली चोटें आई हैं। चीख पुकार सुनकर आसपास  से ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को संभाला। झज्जर से आ रही कार का चालक चंपत हो गया। सभी घायलों को दादरी सिविल अस्पताल लाया गया जहां बुजुर्ग महिला सत्यवती व उसके पौते समीर को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। पीजीआई में पहुंचने पर दादी सत्यवती व पौता समीर ने दम तोड़ दिया। मामूली रूप से घायल अनिल व उसकी पत्नी तथा बहन का दादरी सिविल अस्पताल में उपचार किया गया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस ने मौके पर जायजा लिया । पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए।

सदर पुलिस एएसआई राजकुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है। मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। एएसआई राजकुमार ने बताया कि झज्जर से आ रही कार का चालक गांव झिंझर का बताया जा रहा है। उसके नाम की पुष्टि नहीं हो सकी है। वह मौके से फरार बताया गया है। मृतका बुजुर्ग सत्यवती का परिवार शादी में शामिल होने फरीदाबाद जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें