फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन के बजाय सात दिन होगी शोक बैठक

विज्ञापन
फैसले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‌भिवानी के चैहड़ कलां गांव में हुई सर्वजातीय श्योराण खाप 84 की पंचायत में चार अहम फैसले लिये गए। मृत्यु पर शोक बैठक का समय 12 दिन से घटाकर सात करने व कफन के बाद दुशाला ओढ़ाने के बजाय नारियल रखने और डीजे व मृत्युभोज (काज) जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकने का निर्णय लिया गया। इन फैसलों को गांवों में लागू कराने के लिए कमेटियों के गठन का भी निर्णय हुआ।
विज्ञापन


रविवार को गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह 11 बजे आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सदियों से प्रचलित सामाजिक बुराइयां न केवल समाज को खोखला कर रही है, वरन लोगों के आर्थिक, सामाजिक विकास में बाधा बनी हुई। समय की मांग के अनुसार, इन बुराइयों को मिटाकर ही आगे बढ़ा जा सकता है। विवाह समेत अन्य रस्मों में डीजे बजाने तथा मृत्यु भोज जैसी बुराइयों को मिटाने के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों की भागेदारी जरूरी है। वक्ताओं ने कहा कि गांव स्तर पर कमेटी गठित हो जो कि अपने गांव में लोगों के बीच आमराय बनाएं तथा इन बुराइयों को दूर करने के लिए फैसला लें। इन कमेटियों के गठन के लिए खाप ने 25 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया। पंचायत सदस्यों ने भाईचारे के लिए त्रिवेणी भी लगाई। साथ ही इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन रामनारायण ने की जबकि सचिव की भूमिका मास्टर अमरचंद शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, राजेश आर्य, पूर्व आइपीएस महेन्द्र श्योराण, पूर्व कैप्टन सोहनलाल, सुरेन्द्र किलका, धर्मपाल कासनी, छैल्लूराम भोपाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें